Tuesday, November, 17,2026

पिता की पैरोल बढ़ाने के लिए बेटे ने हाई कोर्ट की वेबसाइट पर डाला फर्जी आदेश

जोधपुर/जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार पिता-पुत्र से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आईटी एक्सपर्ट बेटे मनप्रीत सिंह ने ही अपने पिता कलविंदर सिंह पनेसर की पैरोल बढ़ाने के लिए फर्जी आदेश तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड किया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि न्यायिक डेटाबेस तक अनधिकृत पहुंच कैसे बनाई गई। दोनों आरोपी 19 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर हैं।

कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी ईश्वर पारीक के अनुसार, आरोपियों से फर्जी आदेश तैयार करने और अपलोड करने में इस्तेमाल तकनीक के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, कलविंदर सिंह श्रीगंगानगर के राजियासर थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले में 8 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार हुआ था। अंतरिम जमानत पर बाहर आने के बाद उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी। उसकी जमानत अवधि 8 जून तक थी और 9 जून को जेल में सरेंडर करना था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। आरोप है कि बेटे ने पिता को राहत दिलाने के लिए फर्जी आदेश तैयार किया। हाई कोर्ट की वेबसाइट पर 12, 15 और 26 अक्टूबर को तीन फर्जी जमानत आदेश अपलोड किए गए थे। 3 नवंबर को कर्मचारियों को इसका पता चला।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery