Sunday, May, 31,2026

'प्रचंड' सूरज का सितम... 'भट्ठी' बना प्रदेश

जयपुर: प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और असामान्य उमस की दोहरी मार झेल रहा है। कई शहरों में तापमान 48 C के करीब पहुंच गया है, जबकि अरब सागर से आ रही नमी ने रेगिस्तानी इलाकों में भी लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बुधवार को श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.2 C दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर भी गर्म हवाओं की चपेट में रही, जहां अधिकतम तापमान 43.7 C दर्ज किया गया। 28 से 31 मई के बीच नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

पश्चिमी राजस्थानः हीटवेव के साथ चिपचिपी गर्मी

पश्चिमी राजस्थान में बढ़ती आर्द्रता हालात को और गंभीर बना रही है। पाली के जवाई डैम क्षेत्र में 70 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई, जबकि जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में भी आर्द्रता सामान्य से काफी अधिक रही। उमस के कारण 'रियल फील' तापमान वास्तविक तापमान से कई डिग्री ज्यादा महसूस हो रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery