Thursday, January, 29,2026

पुरानी पेंशन पर टकराव, 31 मार्च तक का सरकार को अल्टीमेटम

जयपुर: प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में पहली बार कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोमवार को सड़कों पर रैली निकाली। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना से छेड़छाड़ पर चेतावनी देते हुए एक साथ करीब 8 लाख कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की घोषणा की। साथ ही सात प्रमुख मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को 31 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया गया है। रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल से शुरू हुई यह चेतावनी महारैली करीब तीन घंटे बाद बाईस गोदाम पुलिया के पास सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्ष हो गए, लेकिन सरकार ने कर्मचारियों से कोई संवाद नहीं किया।

बजट घोषणाओं के लिए हर वर्ग से सुझाव लिए जाते हैं, लेकिन कर्मचारियों को केवल 40 सेकंड का समय दिया जाता है। सरकार की संवादहीनता और संवेदनहीनता के विरोध में आज इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारी सड़कों पर उत्तरे हैं। प्रदेशाध्यक्ष महावीर शर्मा ने कहा कि बजट घोषणाओं के बावजूद न तो अधीनस्थ सेवाओं का कैडर पुनर्गठन किया गया है और ना ही वेतन संबंधी विसंगतियां दूर हुई हैं। उल्टे निगमों, बोडों और विश्वविद्यालयों में एनपीएस लागू कर सरकार कर्मचारियों को खुली चुनौती दे रही है।

जिला मुख्यालयों से शुरू होगा आंदोलन

महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा तक मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक तथा उग्र रूप दिया जाएगा। साथ ही बजट पेश होने के दिन जिला मुख्यालयों पर "सद्बुद्धि यज्ञ" करने का भी ऐलान किया गया है। महासंघ के प्रदेश महामंत्री महावीर सिहाग ने कहा कि कर्मचारी संगठनों के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारी जयपुर पहुंचकर सरकार को आईना दिखा रहे हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेज सिंह राठौड़ और बन्ना राम चौधरी ने बताया कि इससे पहले प्रदेशभर में संघर्ष चेतना यात्रा और जयपुर में महाधिवेशन के माध्यम से सरकार को चेताया गया था, लेकिन संवादहीनता के कारण आंदोलन तेज करना पड़ा। सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के मान-सम्मान और स्वाभिमान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

कई जगह यातायात व्यवस्था प्रभावित

अल्बर्ट हॉल से शुरू हुई चेतावनी महारैली के दौरान कर्मचारी नाचते-गाते और नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े, जिससे शहर के प्रमुख मागों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई। पुलिस द्वारा रूट बदलकर रैली को चौमूं हाउस सर्किल की ओर डायवर्ट किया गया, जिस पर कुछ कर्मचारी सड़क पर बैठ गए। इससे रामबाग सर्किल से अजमेरी गेट, स्टैच्यू सर्किल से राजमंदिर और अशोक मार्ग सहित कई इलाकों में लंबा जाम लग गया।

इन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन

  • पदोन्नति विसंगतियों को दूर करना।
  • वेतन विसंगतियां समाप्त करना।
  • पुरानी पेंशन योजना की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  • संविदा कार्मिकों का नियमितीकरण।
  • पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करना।
  • निगमों और बोडों में हो रहे निजीकरण पर रोक लगाना।
  • कर्मचारियों के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery