Friday, November, 20,2026

क्लेम के लिए प्रेमी और उसके दोस्त से कराई पति की हत्या

बहरोड़: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बड़ोंद गांव में पति की हत्या कर उसे हादसा दिखाने की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी रेखा ने प्रेमी राजेश उर्फ राजू मिस्त्री (34) और उसके दोस्त शमशेर उर्फ शिवा उर्फ शिवम (27) से पति सतीश सैनी उर्फ लोलाराम (40) की हत्या कराई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पत्नी की तलाश जारी है।

एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि रेखा का राजेश से प्रेम प्रसंग था। सतीश उनके रिश्ते में बाधा था। सतीश की एलआईसी पॉलिसियों का क्लेम हासिल करने के लिए हत्या को दुर्घटना दिखाने की योजना बनाई गई। फरवरी में बड़ी बेटी की शादी होने के कारण परिवार को पैसों की जरूरत थी।

शव के निशानों से खुला राज

12 नवंबर को पोस्टमार्टम में सिर की चोट और खून बहने से मौत की पुष्टि हुई। शव पर कड़बी के पत्ते और पास में खून मिलने से पुलिस को हत्या कर हादसे का रूप देने का शक हुआ। कॉल डिटेल और तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

मिलने के बहाने बुलाकर हथौड़े से हमलाः 11 नवंबर को शमशेर ने सतीश को मिलने के बहाने बुलाया। वहां पहुंचे राजेश ने हथौड़े से उसके सिर पर कई वार किए। इसके बाद दोनों कंबल में लपेटकर उसे बाइक से करीब 40 किमी दूर बड़ोंद गांव ले गए और सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।

मवेशियों के विवाद में लाठी से भाई की हत्या

बालोतरा मवेशियों को लेकर हुए विवाद में नागजीराम ने अपने सगे भाई तेजाराम की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। घटना 16 नवंबर को शिवनगर माणको में हुई। वारदात के बाद आरोपी फरार होकर बबूल की घनी झाड़ियों में छिप गया। मृतक के पुत्र डूंगाराम की रिपोर्ट पर धोरीमन्ना थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर माणकी क्षेत्र से आरोपी नागजीराम पुत्र जगरूपाराम को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery