Friday, November, 20,2026

कबड्डी में देसी दमखम, ढाकू के ठुमकों ने लूटी महफिल

पुष्कर: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में गुरुवार को देसी और विदेशी पर्यटकों के बीच कबड्डी का रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें देसी खिलाड़ियों ने 33-21 से जीत दर्ज की। विदेशी खिलाड़ियों ने भी मैदान में पूरा दमखम दिखाया। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर हुई। एक विदेशी खिलाड़ी ने देसी खिलाड़ी को उठाकर पटका, जिससे उसकी टी-शर्ट तक फट गई। हार के बावजूद विदेशी खिलाड़ियों ने देसी खिलाड़ियों के साथ ढोल की थाप पर नाचकर जीत का जश्न मनाया। जर्मनी से आए ऐसेल ने पहली बार कबड्डी खेलने का अनुभव साझा किया।

9,466 पशुओं की आवक

पशु मेला चौकी के अनुसार गुरुवार तक मेले में 9,466 पशु पहुंच चुके हैं। इनमें 5,848 घोड़े, 3,504 ऊंट, 40 गाय, 43 भैस, 25 बकरी-भेड़ और छह गधे शामिल है।

घोड़ा डांस ने मोहा मन

मेला ग्राउंड में हॉर्स डांस प्रतियोगिता में 15 से अधिक पशुपालकों ने घोड़ों के साथ भाग लिया। सीकर के घोड़े ढाकू ने चारपाई पर अनोखे स्टेप दिखाकर दर्शको को रोमांचित किया। निर्णायक मंडल परिणाम शाम को घोषित करेगा। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नवीन परिहार ने बताया कि घोड़ों से जबरदस्ती नृत्य करवाने और क्रूरता पर रोक है। उनके सहज प्रदर्शन और तालमेल के आधार पर निर्णय होगा।

आध्यात्मिक यात्रा के साथ आज से धार्मिक मेलाः

कार्तिक एकादशी पर शुक्रवार से ब्रह्म सरोवर में पंचतीर्थ स्नान और धार्मिक मेला शुरू होगा। 24 नवंबर को महास्नान के साथ समापन होगा। आध्यात्मिक यात्रा की तैयारियां जारी हैं। नगर परिषद बाजारों में भगवा ध्वज लगवा रही है तथा यात्रा मार्ग पर सफाई और यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery