Saturday, August, 01,2026

शिक्षा, जनजाति विकास और सुशासन पर रहा फोकस

जयपुर: राजस्थान के 22वें राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल को 'सहकार से सिद्धि' और 'आलोक पथ' की अवधारणा को समर्पित बताते हुए कहा कि राजस्थान भक्ति, शक्ति और आत्मीयता का प्रदेश है। यहां के लोगों से उन्हें निरंतर स्नेह मिला और प्रदेश की संस्कृति, भाषा तथा परंपराओं के बीच समय का अहसास ही नहीं हुआ।

लोकभवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्ष सबको साथ लेकर विकास और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने के रहे हैं। हरिभाऊ बागडे ने 31 जुलाई 2024 को राजस्थान के 22वें राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया था। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा में व्यापक सुधारों को प्राथमिकता दी। विश्वविद्यालयों में नैक एक्रीडिएशन, समयबद्ध प्रवेश, परीक्षाएं, परीक्षा परिणाम तथा दीक्षांत समारोह सुनिश्चित कराने के साथ नई शिक्षा नीति के अनुरूप भारतीय ज्ञान परम्परा, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम, शोध, पेटेंट और कौशल विकास को बढ़ावा दिया। विश्वविद्यालयों में वित्तीय अंकेक्षण, पारदर्शिता, रिक्त पदों पर भर्ती, शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक जवाबदेही को सुदृढ़ करने की दिशा में भी अनेक पहल की गई। उन्होंने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों का दौरा कर उनकी समस्याओं की समीक्षा की तथा निर्धारित शैक्षणिक कैलेण्डर लागू कराने पर बल दिया। जनजातीय क्षेत्रों में स्वयं पहुंचकर विकास योजनाओं की समीक्षा की, उत्पादों के विपणन, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आजीविका के अवसर बढ़ाने के निर्देश दिए। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के अध्यक्ष के रूप में हस्तशिल्प, लोककला, शिल्पग्राम उत्सव और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण एवं विपणन को भी प्रोत्साहन दिया।

नशामुक्त और टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली गति

बागडे के नेतृत्व में नशामुक्त और टीबी मुक्त भारत अभियान को राजस्थान में गति मिली। टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड की जयपुर शाखा स्थापित हुई। विश्वविद्यालयों में समयबद्ध परीक्षा प्रणाली, वित्तीय अनुशासन, भारतीय ज्ञान परम्परा आधारित पाठ्यक्रम, जनजातीय विकास, बांस आधारित आजीविका, शिक्षकों एवं चिकित्सा कार्मिकों के रिक्त पद भरने की पहल, लैकोज खेल को प्रोत्साहन, विद्यालयों को वित्तीय सहायता, ट्राइफेड प्रदर्शनी, विश्वविद्यालयों द्वारा गांव गोद लेने की योजना तथा केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग जैसे अनेक कार्य किए गए।

लोकभवन और राज्यपाल सचिवालय का किया डिजिटलीकरण

राज्यपाल सचिवालय के डिजिटलीकरण, लोकभवन इन्फॉर्मास पोर्टल, फाइल बॉक्स तथा 'सेव पेपर, सेव एनवायरमेंट' जैसी डिजिटल पहलों को भी उनके कार्यकाल की उल्लेखनीय उपलब्धियों के रूप में रेखांकित किया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सहकार, पारदर्शिता और जनभागीदारी के माध्यम से राजस्थान के समग्र विकास की दिशा में आगे भी निरंतर कार्य जारी रहेगा।

पूर्व सैनिकों की मासिक सहायता बढ़ाई

राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों के लिए मासिक सहायता राशि और बच्चों की कोचिंग सहायता बढ़ाने, वीरांगनाओं को सम्मान एवं पर्यटन सुविधाओं में रियायत, सैनिक विश्राम गृहों के आधुनिकीकरण, रेडक्रॉस सोसायटी को सशक्त बनाने पर दिया जोर।

राजस्थानी भाषा केन्द्रों की स्थापना की पहल

सहकारिता क्षेत्र में आर्थिक सुदृढ़ीकरण, प्राकृतिक खेती के प्रचार, कृषि विश्वविद्यालयों के माध्यम से किसानों को जागरूक करने तथा राजस्थानी भाषा केन्द्रों की स्थापना की पहल भी उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में रही। सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरे, सैनिकों से संवाद, राज्यपाल राहत कोष के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता, जनजातीय खेलों को बढ़ावा और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए भी उन्होंने विशेष प्रयास किए। दो वर्षों में जनजातीय क्षेत्रों का लगातार दौरा, योजनाओं की समीक्षा, प्राकृतिक खेती का प्रसार, सहकारिता आंदोलन को मजबूती, पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं के लिए सुविधाओं का विस्तार किया।

उच्च शिक्षा में बड़ा सुधार, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की पहल पर विश्वविद्यालयों में समयबद्ध प्रवेश, परीक्षा, परिणाम और दीक्षांत समारोह की व्यवस्था लागू हुई। नेक एकीडिएशन, वित्तीय अंकेक्षण, रिक्त पदों पर भर्ती, भारतीय ज्ञान परम्परा आधारित पाठ्यक्रम, शोथ और पेटेंट को प्रोत्साहन देकर उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालया में किसी भी स्तर पर अनियमितताओं, गैर जिम्मेदारी से कार्य और नियुक्तियों में किसी भी प्रकार की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई भी की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery