Tuesday, November, 24,2026

वन विभाग में तीन सप्ताह से 'मुखिया' नहीं... बिना 'कमान' चल रहा महकमा

जयपुर: प्रदेश के वन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर एक ऐसी अभूतपूर्व स्थिति पैदा हो गई है, जो विभाग के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं देखी गई। यह पहला मौका है जब वन विभाग के सबसे प्रमुख पद यानी 'हेड ऑफ फरिस्ट फोर्स' (HoFF) की कुर्सी तीन सप्ताह से अधिक समय से बिना किसी स्थायी नियुक्ति या अतिरिक्त कार्यभार (एडिशनल चार्ज) के खाली पड़ी है। 31 अक्टूबर को तत्कालीन वन बल प्रमुख अरिजीत बनर्जी के सेवानिवृत्त होने के बाद से ही विभाग बिना किसी शीर्ष नेतृत्व के चल रहा है। हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स का पद खाली रहने का सीधा असर विभाग की कार्य प्रणाली पर दिखाई देने लगा है। विभाग के रोजमर्रा के सामान्य काम तो चल रहे हैं, लेकिन बड़े नीतिगत फैसले, बजट आवंटन, केंद्रीय परियोजनाओं की मंजूरी और वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले व पदस्थापन जैसी महत्वपूर्ण फाइलें अटक गई हैं। किसी भी अधिकारी के पास अतिरिक्त प्रभार भी न होने के कारण निचले स्तर के अधिकारी बड़े निर्णय लेने से बच रहे हैं, जिससे कई जरूरी काम पेंडिंग होते जा रहे हैं।

अधिकारियों में गुटबाजी की चर्चा

वन विभाग के मुख्यालय (अरण्य भवन) से लेकर फील्ड में तैनात अधिकारियों के बीच इस स्थिति को लेकर असमंजस और बेचैनी का माहौल है। विभागीय गलियारों में चर्चा है कि शीर्ष पद को लेकर चल रही खींचतान का असर अधिकारियों के मनोबल पर भी पड़ रहा है। सामान्य तौर पर किसी भी मुखिया के रिटायरमेंट से पहले नए अधिकारी का नाम तय हो जाता है, या कम से कम वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर चार्ज दे दिया जाता है, लेकिन 20 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी सरकार स्तर पर कोई आदेश जारी न होने से अधिकारी भी हैरान हैं।

बाघ परियोजनाओं और वन्यजीव संरक्षण के लिए अहम है यह पद

राजस्थान देश के उन प्रमुख राज्यों में शामिल है, जहां वन संपदा और वन्यजीव संरक्षण बेहद संवेदनशील और रामगढ़ विषधारी और धौलपुर-करौली जैसे पांच प्रमुख टाइगर रिजर्व हैं। इसके अलावा केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, कुंभलगढ़, माउंट आबू और मरु राष्ट्रीय उद्यान जैसे विश्व महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश में रणथंभौर, सरिस्का, मुकुंदरा हिल्स, प्रसिद्ध अभयारण्य हैं। वर्तमान में बाघों की बढ़ती संख्या के प्रबंधन, पैंथर और मानव के बीच बढ़ते संघर्ष (लेपर्ड कॉन्फ्लिक्ट) को रोकने, अरावली संरक्षण और अवैध खनन व अतिक्रमण पर लगाम लगाने जैसी बड़ी चुनौतियां विभाग के सामने हैं। ऐसे समय में विभाग के मुखिया का पद खाली रहना संरक्षण कार्यों की निगरानी को प्रभावित कर रहा है।

विवादों में उलझी नियुक्ति

नए वन बल प्रमुख के चयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित विशेष चयन समिति की बैठक अब तक तीन बार-पहले 24 सितंबर, फिर 27 अक्टूबर और आखिरी बार 6 नवंबर को स्थगित हो चुकी है। इसके बाद अगली तारीख भी तय नहीं हो पाई है। इस शीर्ष पद की दौड़ में तीन वरिष्ठ आईएफएस (IFS) अधिकारियों पवन कुमार उपाध्याय, शिखा मेहरा और अनुराग भारद्वाज के नाम प्रमुख हैं। सूत्रों के अनुसार, इस असाधारण देरी के पीछे अंदरूनी शिकायते और जांच भी एक बड़ा कारण हैं। बताया जा रहा है कि दौड़ में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्य सचिव को सौंपी गई है, जिसकी समीक्षा के चलते पूरी चयन प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है।

आखिर क्यों इतना महत्वपूर्ण है 'हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स' का पद ?

वन विभाग में हेड ऑफ फरिस्ट फोर्स सर्वोच्च प्रशासनिक और तकनीकी पद होता है। यह जिम्मेदारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक रेक के वरिष्ठतम अधिकारी को सौंपी जाती है। विभाग की नीतियों से लेकर वन्यजीव संरक्षण और प्रशासनिक फैसलों तक में इस पद की अहम भूमिका होती है। प्रदेश की वन संपदा, वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संबंधी नीतियों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी HoFF की होती है। इसे पुलिस विभाग के DGP और प्रशासन में मुख्य सचिव के समकक्ष माना जाता है। मुख्यमंत्री, वन मंत्री और राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के बीच समन्वय और सलाहकार की भूमिका निभाता है। CAMPA फंड सहित बड़े बजट के आवंटन, केंद्रीय परियोजनाओं की मंजूरी तथा वरिष्ठ IFS अधिकारियों के तबादलों और कार्य विभाजन से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। टाइगर रिजर्व और राष्ट्रीय उद्यानों की सुरक्षा, अवैध खनन व अतिक्रमण पर रोक तथा पैंथर और बाघ जैसे वन्यजीवों से जुड़े मानव-वन्यजीव संघर्ष की आपात स्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की जिम्मेदारी होती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery