Thursday, September, 03,2026

12,228 बुपिकैन-हैवी इंजेक्शन जब्त किए

जयपुर: राज्य में औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औषधि नियंत्रण टीम ने अगस्त में पांच जिलों से 478 दवा नमूने लेकर उनकी जांच कराई। इनमें 17 नमूने अमानक पाए गए। जांच में बुपीवाकेन हाइड्रोक्लोराइड इन डेक्सट्रोज इंजेक्शन यानी बुपिकैन हैवी के सात नमूने बैक्टीरियल एंडोटॉक्सिन की पुष्टि होने पर अमानक मिले।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि अमानक नमूनों में बी-कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम एवं विटामिन डी-3, टेल्मिसार्टन एवं एम्लोडिपिन, बिलास्टाइन, अॉक्सीसिलिन एवं पोटैशियम क्लावुलेनेट, ऑफ्लॉक्सासिन एवं ऑर्निडाजोल टेबलेट्स सहित विभिन्न दवाएं शामिल हैं। बुपिकैन हैवी के नमूने जयपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झालावाड़ और कोटा से लिए गए थे। अन्य राज्यों में मरीजों में एडवर्स ड्रग रिएक्शन की सूचना मिलने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।

रिकॉल कार्रवाई शुरू

जांच में एनेस्थीसिया (बेहोशी) के लिए इस्तेमाल होने वाले बुपिकैन-हैवी इंजेक्शन के बैच नंबर बीकेबीपी 02601 के सात नमूने मानक स्तर के नहीं मिले।
अन्य राज्यों में मरीजों में एडवर्स ड्रग रिएक्शन की सूचना पर विभाग ने तत्काल बाजार में उपलब्ध इस दवा के स्टॉक पर रोक लगाकर रिकॉल की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

गंगानगर, हनुमानगढ़ एवं जयपुर में कार्रवाई

औषधि नियंत्रण टीम ने जयपुर, गंगानगर और हनुमानगढ़ ने बुपिकैन-हैवी के 12,228 इंजेक्शन जब्त किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए है। आयुक्त, औषधि नियंत्रण अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि जैक्सन लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड, अमृतसर की बी-कॉम्प्लेक्स की 6,280 स्ट्रिप्स भी जब्त की गई। इनकी कीमत 92,316 रुपए है। जांच में विटामिन बी 1 और कैल्शियम डी-पैटोथेनेट की मात्रा शून्य मिली। अमानक दवाओं के निर्माताओं और संबंधित पक्षों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery