Friday, September, 25,2026

टटोली पुलिसिंग की नब्ज... 26 साल बाद किसी DGP का करौली दौरा

जयपुर: प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा की मैदानी सक्रियता लगातार बढ़ रही है। पुलिस मुख्यालय तक सीमित रहने के बजाय डीजीपी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर जमीनी पुलिसिंग की स्थिति परख रहे हैं। इसी कड़ी में पश्चिमी राजस्थान के विस्तृत दौरे के बाद अब उन्होंने पूर्वी राजस्थान का रुख किया और करौली पहुंचकर अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। करीब 26 साल बाद किसी पुलिस महानिदेशक का करौली दौरा हुआ है। ऐसे में डीजीपी का यह दौरा स्थानीय पुलिसिंग के लिहाज से खासा अहम माना जा रहा है। करौली में डीजीपी शर्मा ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से सीधे संवाद किया और क्षेत्र की अपराध स्थिति, कानून-व्यवस्था तथा पुलिसिंग की वास्तविक स्थिति का फीडबैक लिया। दूरदराज जिले में स्वयं पहुंचकर अधिकारियों से बातचीत करने का मकसद स्थानीय स्तर की चुनौतियों को करीब से समइस्ना रहा। इससे पहले पश्चिमी राजस्थान के दौरे में भी वे सीमावर्ती और दूरस्थ इलाकों तक पहुंचे थे। उन्होंने थानों, पुलिस लाइन और सीमा चौकियों का निरीक्षण करने के साथ पुलिसकर्मियों तथा आमजन से संवाद किया था।

मुख्यालय से ज्यादा मैदान पर फोकस

डीजीपी शर्मा की कार्यशैली में पिछले कुछ समय से मैदानी निरीक्षण और सीधे संवाद पर खास जोर नजर आ रहा है। पश्चिमी राजस्थान के दौर में वे अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंचे और बीएसएफ जवानों से संवाद किया। उन्होंने दूरस्थ थानों का निरीक्षण कर स्थानीय अपराध और पुलिसिंग की चुनौतियों को समझा। जालोर में भी उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की तथा नशे और साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। अब पूर्वी राजस्थान के करौली दौर ने इस सिलसिले को आगे बढ़ाया है। माना जा रहा है कि जिलों में लगातार पहुंचने के पीछे उद्देश्य केवल औपचारिक निरीक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिसिंग की वास्तविक स्थिति को मौके पर जाकर समझना भी है। थानों और मैदानी अधिकारियों से सीधे फीडबैक मिलने से पुलिस मुख्यालय तक पहुंचने वाली सूचनाओं और जमीन पर मौजूद परिस्थितियों के बीच अंतर को समझने में मदद मिलती है।

लगातार दौरे से पुलिस तंत्र में सक्रियता

डीजीपी की लगातार फील्ड सक्रियता का असर पुलिस तंत्र की कार्यशैली पर भी दिखाई देने लगा है। जिला स्तर के अधिकारी स्थानीय समस्याओं और अपराध की स्थिति को लेकर अधिक सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं। पुलिस मुख्यालय से निर्देश जारी करने के बजाय डीजीपी का मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से जवाब लेना और पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद करना जवाबदेही की प्रक्रिया को मजबूत करता है। राजीव कुमार शर्मा के पश्चिमी राजस्थान दौर में सीमा से लेकर थानों और पुलिस लाइन तक निरीक्षण इसका उदाहरण रहा। जैसलमेर में उन्होंने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जबकि बालोतरा के सिणधरी थाने में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की थी।

अपराध नियंत्रण के साथ पुलिसिंग की गुणवत्ता पर जोर

डीजीपी शर्मा की बैठकों में अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिखाई दे रहा है। पश्चिमी राजस्थान में उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद बढ़ाने और नशे व साइबर अपराध की रोकथाम में जनसहयोग लेने पर ओर दिया था। सीमावर्ती क्षेत्रों में बीट पुलिसिंग को मजबूत करने और पुलिसकर्मियों के स्थानीय लोगों से नियमित संपर्क की जरूरत भी बताई गई थी। करौली दौरे को भी इसी मैदानी पुलिसिंग की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। खासतौर पर ऐसे जिले में, जहां भौगोलिक परिस्थितियां और दूरदराज क्षेत्र पुलिस के लिए अलग तरह की चुनौतियां पैदा करते हैं, वहां डीजीपी का स्वयं पहुंचना स्थानीय पुलिस तंत्र के लिए अहम संदेश माना जा रहा है। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की निगरानी केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं रहने का संकेत भी इससे मिलता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery