Saturday, August, 15,2026

साइबर स्लेवरी नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच अरेस्ट

जयपुर: राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी और मानव तस्करी से जुड़े एक बड़े 'साइबर स्लेवरी' नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह युवाओं को 800 से 1000 अमेरिकी डॉलर प्रतिमाह वेतन का लालच देकर कंबोडिया, लाओस, वियतनाम और म्यांमार भेजता था।

वहां पहुंचते ही उनके पासपोर्ट और पहचान-पत्र छीन लिए जाते थे तथा उन्हें डिजिटल अरेस्ट, फर्जी इन्वेस्टमेंट, क्रिप्टो फ्रॉड और सोशल मीडिया ठगी जैसे साइबर अपराध करने के लिए बंधक बनाकर मजबूर किया जाता था। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14C) से मिली सूचना और तकनीकी
विश्लेषण के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एडीजी (साइबर क्राइम) विजय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक राजस्थान के 500 से अधिक लोगों की पहचान हो चुकी है, जिन्हें इन देशों के साइबर स्कैम सेंटर भेजा गया। इनमें से कई अब तक भारत नहीं लौटे हैं, जबकि लौटे पीड़ितों ने मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जबरन साइबर ठगी कराने की भयावह कहानी पुलिस को बताई है।

कंबोडिया-म्यांमार के स्कैम का नेटवर्क बेनकाब

जांच में ब्यावर निवासी राजकरण उर्फ रॉनी और सागर सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके मोबाइल, पासपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों से विदेशी हैडलर्स, वीपीएन, बायनेन्स, फर्जी जीपीएस और अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिले। पूछताछ के बाद जीतूराज उर्फ जेम्स, रवि कुमार उर्फ माही और अनिल कुमार उर्फ डेविल को कोलकाता से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे टूरिस्ट वीजा पर म्यांमार जाने की तैयारी कर रहे थे। जांच में सामने आया कि राजकरण कंबोडिया के पोड़पेट स्थित स्कैम कंपाउंड में एचआर की भूमिका निभाकर भारतीय युवाओ की भर्ती करता था।

सागर सिंह फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर भारतीय नागरिकों को प्रेमजाल और निवेश के झांसे में फंसाता था। जीतूराज उर्फ जेम्स क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ठगी की रकम विदेश भेजने, फर्जी म्यूल खाते, सिम कार्ड और 'भारतीय युवाओं के दस्तावेज चीनी हैडलर्स तक पहुंचाने का काम करता था। रवि कुमार उर्फ माही नए लोगों को साइबर ठगी की ट्रेनिंग देता था, जबकि अनिल कुमार उर्फ डेविल म्यांमार के नए स्कैम सेंटर में भेजा जा रहा था, जिसे उड़ान भरने से पहले ही दबोच लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि पीड़ितों से रोज सुबह 9 से रात 11:30 बजे तक काम कराया जाता था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery