Tuesday, September, 29,2026

गहलोत-डोटासरा पर चली वाटर कैनन, हिरासत के बाद छोड़ा

जयपुर: 'वोट चोरी' और SIR में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने सोमवार को जयपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक से शुरू हुआ कांग्रेस का मार्च जैसे ही चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ा, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया। आगे बढ़ने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई। इसके बाद पुलिस सभी कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर विद्याधर नगर थाने ले गई। थाने में भी कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जारी रखा। इस पूरे घटना क्रम के दौरान कमिश्नरेट के पास जाम की स्थिति बन गई। प्रदर्शन से पहले शहीद स्मारक पर कांग्रेस ने सभा की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली, SIR और मतदाता सूचियों को लेकर सवाल उठाए।

डोटासरा ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर SIR में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज का प्रदर्शन केवल शुरुआत है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में जनता के बीच जाएंगे और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और इस्तीफे की मांग भी की।

पुलिस से उलझे कार्यकर्ता, थाने में की नारेबाजी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ने के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया। इससे करीब आधे घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस ने गहलोत, डोटासरा, रंधावा और जूली समेत कई नेताओं को पुलिस वैन में बैठाकर विद्याधर नगर थाने ले जाया गया। कांग्रेस नेताओं ने विद्याधर नगर थाने में नारेबाजी की और चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध जारी रखा करीब एक घंटे तक हिरासत में रखने के बाद नेताओं को रिहा कर दिया गया।

देश बचाने के लिए दी गिरफ्तारीः रंधावा

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र के लिए गिरफ्तारी दी है। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रंधावा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, AICC सहसचिव पूनम पासवान और रित्विक मकवाना सहित विधायक, सांसद, विधायक-सांसद प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष, पीसीसी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

बहुत खतरनाक खेल चल रहाः गहलोत

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में 'बहुत खतरनाक खेल' चल रहा है और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा और लोकसभा के आगामी परिसीमन में भी गड़बड़ी का प्रयास किया जा रहा है। गहलोत ने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाने व लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को समझाने का आह्वान किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery