Thursday, June, 26,2025

नेताओं में सेना का अनादर करने की होड़ लगी: डोटासरा

जयपुर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर भारतीय सेना और सैनिकों के अपमान का गंभीर आरोप लगाया है। डोटासरा ने कहा कि भाजपा नेताओं में सेना का अनादर करने की होड़ लगी है। पहले कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया गया और अब मध्य प्रदेश के भाजपा मंत्री जगदीश देवड़ा ने विवादास्पद बयान दिया। देवड़ा ने कहा कि देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।

SI भर्ती को लेकर सरकार को घेरा

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर कानून व्यवस्था, अवैध खनन और एसआई भर्ती को लेकर तीखा हमला बोला है। जूली ने कहा कि न्यायालय को सरकार को फटकार लगानी पड़ रही है। जूली ने सवाई माधोपुर में खनन माफिया और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प का जिक्र करते हुए कहा कि माफियाओं ने पुलिस पर हमला किया। अवैध खनन पर सरकार की चुप्पी क्यों? माफियाओं को खुली छूट देने की वजह क्या है?

नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा समितियों के सभापतियों की नियुक्ति पर उठाए सवाल

वहीं, जूगी ने विधानसभा रामितियों के राभापतियों की 15 दिन में बदलने के निर्णय की कड़ी आलोचना की है। जूली ने इसे विधानसभा की ऐतिहासिक और संवैधानिक परंपराओं के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि सभापति नियुक्त करने से पहले संबंधित व्यक्ति को समिति का सदस्य मनोनीत करना अनिवार्य है। जुली ने इस प्रक्रिया को अनुचित ठहराते हुए रास्कार से पारदर्शी और नियमों के अनुरूप कार्रवाई की माग की है, ताकि विधानसभा की गरिमा बनी रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery