Monday, June, 15,2026

कागजों में कैद कोचिंग कानून... हर आठवें दिन बुझ रही एक जिंदगी

जयपुर: प्रतियोगी परीक्षाओं की दौड़ में राजस्थान के नौनिहाल लगातार अपनी जिंदगी हार रहे हैं, लेकिन उन्हें बचाने के लिए बनाया गया कोचिंग कानून आज भी नियमों के इंतजार में है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 और 2025 में प्रदेश के कोचिंग संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में अध्ययनरत 86 विद्यार्थियों ने आत्महत्या कर ली। इनमें 34 नाबालिग और 24 बालिकाएं थीं। यानी औसतन हर आठवें दिन एक विद्यार्थी ने अपनी जिंदगी खत्म  कर ली। सबसे चिंताजनक स्थिति कोटा जैसे कोचिंग हब की है, जहां देशभर से लाखों विद्यार्थी डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना लेकर आते हैं, लेकिन बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच कई सपने मौत में बदल रहे हैं।

वर्ष 2026 में भी नीट परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम के बाद प्रदेश में तीन विद्यार्थियों की आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं। विडंबना यह है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और कोचिंग संस्थानों की जवाबदेही तय करने के लिए सरकार ने राजस्थान कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) अधिनियम-2025 बनाया, लेकिन कानून बनने के एक वर्ष बाद भी  उसके नियम अधिसूचित नहीं हो सके हैं। उच्च शिक्षा विभाग स्वयं स्वीकार कर चुका है कि नियम निर्माण की प्रक्रिया अभी जारी है। नियम नहीं होने से कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण तक शुरू नहीं हो पाया है। यानी फीस नियंत्रण, रिफंड नीति, मानसिक स्वास्थ्य सहायता, काउंसलिंग और संस्थानों की जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान फिलहाल सिर्फ कागजों तक सीमित हैं।

आखिर ज्यादा ताकतवर कौन है- सरकार या कोचिंग लॉबी ?

स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप कर राज्यों को कोचिंग संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य सहायता तंत्र विकसित करने के निर्देश देने पड़े। इसके बाद मॉनिटरिंग समितियां तो बना दी गई, लेकिन बिना प्रभावी कानून के उनकी उपयोगिता पर सवाल बने हुए हैं। शिक्षा क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि हजारों करोड़ रुपए के कोचिंग उद्योग के सामने सरकार का नियामक तंत्र कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। दो वर्षों में 86 विद्यार्थियों की मौत और उसके बावजूद कानून का लागू नहीं होना, यही सवाल खड़ा करता है कि आखिर ज्यादा ताकतवर कौन है- सरकार या कोचिंग लॉबी?

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery