Friday, September, 26,2025

सीएम से मिले सामाजिक प्रतिनिधिमंडल

जयपुर: मुख्यमंत्री निवास पर खटीक समाज और रावणा राजपूत समाज के प्रतिनिधिमंडलों ने सीएम से शिष्टाचार भेंट की। सीएम ने प्रतिनिधयों से सरकार की नीतियों और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधायक रमेश खींची समेत कई जनप्रतिनिधि और समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जन सुनवाईः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना से जन कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। राज्य की जनता को पारदर्शी और जवाबदेही सुशासन देने की दिशा में मुख्यमंत्री द्वारा नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री की इस पहल से जनता की समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही हो रहा है और उन्हें त्वरित राहत मिल रही है। सीएम हर सोमवार मुख्यमंत्री निवास पर जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और परिवेदनाएं सुनते हैं और संबंधित विभागों को तत्काल समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित करते हैं। इससे प्रशासनिक तंत्र में संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान की परंपरा विकसित हुई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की यह पहल पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को साकार करती है। जनसुनवाई कार्यक्रम जनकल्याण की भावना को व्यवहार में लाकर शासन-प्रशासन को जनमूलक बनाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery