Monday, March, 16,2026

नारी सशक्त होगी तो देश मजबूत होगा: मुख्यमंत्री

हनुमानगढ़/जयपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को हनुमानगढ़ की धान मंडी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाएं समाज की वह धुरी हैं, जिनके सशक्त होने से समाज और देश का समग्र विकास संभव है। उन्होंने महिला अधिकार, सम्मान और समान अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान करते हुए आधी आबादी की शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व ने महिलाओं को नई प्रेरणा दी है। साथ ही कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के योगदान का जिक्र किया। खेल जगत में पीवी सिंधु, स्मृति मंधाना, मीराबाई चानू, हरमनप्रीत कौर, मनु भाकर और अवनी लेखरा जैसी खिलाड़ियों की उपलब्धियों को भी उन्होंने देश के लिए गौरवपूर्ण बताया।

'लाडो प्रोत्साहन' का पोर्टल लॉन्च

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ जिले में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने 'लाडो प्रोत्साहन योजना' का पोर्टल लॉन्च कर लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से राशि हस्तांतरित की। इसके अलावा पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना और स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरण के प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किए गए।

मोदी की नीतियां महिलाओं के पक्ष में

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को केंद्र में रखकर कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश में 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए हैं, जबकि उज्ज्वला योजना के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक महिलाओं को गैस कनेक्शन मिले हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 70 प्रतिशत से अधिक घर महिलाओं के नाम या संयुक्त नाम पर दिए गए हैं। वहीं नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

प्रदेश में महिलाओं के लिए योजनाएं

राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 16 लाख से अधिक महिलाएं 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं। 1.39 लाख स्वयं सहायता समूहों को 679 करोड़ रुपए की आजीविका सहायता दी गई है। एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत 19 लाख से अधिक महिला पेंशनरों को 6,876 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है, जबकि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 27 हजार से अधिक कन्याओं के विवाह के लिए लगभग 101 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की और बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक जयदीप बिहाणी, गणेशराज बंसल, गुरवीर बराड़ और संजीव बेनीवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery