Wednesday, April, 09,2025

सीएम की हिदायत... सदन में अनुशासित रहें विधायक

जयपुर : विधानसभा में पटरी से उतरे सत्ता पक्ष के फ्लोर मैनेजमेंट को दुरुस्त करने के लिए खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को कमान संभाली। मुख्यमंत्री ने सवेरे दस बजे विधानसभा की हां पक्ष लॉबी में विधायकों की बैठक बुलाई और साफ तौर पर सदन में अनुशासन में रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों से कहा कि विधायक सदन में अधिकाधिक समय बैठें। साथ ही मंत्रियों को भी सदन में रहने को कहा गया। सीएम ने सभी से कहा कि अगर अति आवश्यक हो तो ही सदन से अनुपस्थित हों, जिसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री या मुख्य सचेतक को रहनी चाहिए। भजनलाल ने यह भी कहा कि अपनी बात को सदन में प्रमुखता से रखते हुए सरकार का मजबूत पक्ष रखें। वहीं, किसी भी विषय पर पूर्ण अध्ययन और मनन करके बोलें।

पटल पर रखे प्रश्नों के जवाब को नहीं पढ़ा जाएगा
इधर, प्रश्नकाल के दौरान कार्यवाही में एक बार फिर से सरकार के मंत्री स्पीकर वासुदेव देवनानी की व्यवस्था के खिलाफ मुखर होते नजर आए। मंत्री सुमित गोदारा और संजय शर्मा ने स्पीकर की व्यवस्था पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि प्रश्नों के जवाब पढ़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी, तो सरकार का पक्ष जनता के बीच  कैसे जाएगा?  इस पर देवनानी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लोकसभा और राज्य सभा की कार्यवाही में भी प्रश्नों के लिखित जवाब नहीं पढ़ सकते। यह व्यवस्था करने से पहले सबको अपना पक्ष रखने को कहा था, लेकिन कोई भी सत्ता पक्ष का सदस्य मेरे चैंबर में नहीं आया और ना ही आपत्ति जताई। अब व्यवस्था हो चुकी है, इस पर कोई बदलाव नहीं होगा। स्पीकर की व्यवस्था का प्रतिपक्ष के सदस्यों ने समर्थन किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि स्पीकर की व्यवस्था के बाद भी जबरदस्ती नहीं कर सकते। नेता प्रतिपक्ष के टोकने पर हंगामा शुरू हो गया। इस पर खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा और वन मंत्री संजय शर्मा भी जोर-जोर से बोलने लगे। बाद में स्पीकर के सख्त रवैया दिखाने के बाद सदन में मामला शांत हुआ।  


राज्यपाल अभिभाषण पर आज जवाब देंगे मुख्यमंत्री शर्मा
मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम को राज्यपाल अभिभाषण पर सरकार की तरफ से सदन में जवाब देंगे। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली विपक्ष की तरफ से अपने विचार रखेंगे।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery