Friday, November, 20,2026

सुशासन और सामाजिक नवाचार को बढ़ावा देगा सियोल घोषणा-पत्र, मुख्य सचिव ने किए हस्ताक्षर

जयपुर: राजस्थान के मुख्य सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित IIAS-2026 सम्मेलन में सियोल घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने IIAS अध्यक्ष के रूप में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय लोक प्रशासन संस्थानों और सहयोगी संगठनों के प्रमुखों के साथ इस घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए। घोषणा-पत्र में पांच प्रमुख प्राथमिकताएं तय की गई हैं। इनमें सहयोगात्मक शासन व्यवस्था, सामाजिक नवाचार, जीवन की गुणवत्ता में सुधार, अंतरराष्ट्रीय शोध एवं ज्ञान का आदान-प्रदान और सार्वजनिक संसाधनों का जवाबदेह उपयोग शामिल हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए सरकार के साथ उद्योग, शिक्षण संस्थानों, नागरिक संगठनों और स्थानीय समुदायों की भागीदारी जरूरी है। नीति निर्माण में आम नागरिकों और जमीनी स्तर पर कार्यरत कार्मिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित होनी चाहिए।

सामाजिक नवाचार के सफल प्रयोगों को मिलेगा बढ़ावा

वी. श्रीनिवास ने सामाजिक नवाचार के सफल प्रयोगों को व्यापक स्तर पर लागू करने के लिए कानूनी, संस्थागत और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार तथा तकनीक और डेटा के जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया। साथ ही शोथ को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जोड़ने, संयुक्त अध्ययन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव साझा करने की आवश्यकता बताई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery