Saturday, September, 19,2026

30 सितंबर तक 40 हजार नए परिवारों को डीपीएनसी से जोड़ने का लक्ष्य

जयपुर: राज्य में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से लेकर सामाजिक अभियानों को गति देने तक सरकार ने अलग-अलग मोचों पर समयबद्ध लक्ष्य तय किए हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को तीन अलग-अलग बैठकों में घरेलू गैस कनेक्शन, डिजिटल कनेक्टिविटी और नशामुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों तय लक्ष्यों को दिए। उन्होंने आधारभूत सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही लंबित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। 18वीं स्टेट ब्रॉडबैंड कमेटी की बैठक में मुख्य सचिव ने सीमांत, जनजातीय और दूरदराज क्षेत्रों तक निर्बाध डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने नए राइट ऑफ वे नियमों को सभी नगरीय निकायों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों में 30 सितंबर तक लागू करने के निर्देश दिए। ऑफलाइन आवेदन व्यवस्था समाप्त कर सभी प्रक्रियाएं स्टेट आरओडब्ल्यू पोर्टल से संचालित करने को कहा।

दिसंबर तक 60 नए CNG स्टेशन

मुख्य सचिव ने सीजीडी संस्थाओं की बैठक में आधारभूत सुविधायुक्त क्षेत्रों में प्राथमिकता से डीपीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार के फोकस के चलते साढ़े तीन माह में 30 सितंबर तक 40 हजार नए परिवारों को डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस से जोड़ना बड़ी उपलब्धि है। साथ ही एलपीजी कनेक्शनों को डीपीएनजी में शिफ्ट कराने के लिए जिला स्तर पर समन्वय के निर्देश दिए। चालू वित्तीय वर्ष में 60 नए सीएनजी स्टेशन शुरू करने का लक्ष्य है, जिसे दिसंबर तक पूरा करने की कार्ययोजना बनाने को कहा गया।

नशामुक्त भारत अभियान से 80 लाख को जोड़ने का लक्ष्य

नशामुक्त भारत अभियान की समीक्षा में सीएस ने कहा कि नशा समाज के हर वर्ग को प्रभावित करता है। राजस्थान में अभियान के तहत 80 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2020 से अब तक राज्य में 1 करोड़ 35 लाख 46 हजार 605 लोगों को जागरूक किया जा चुका है, जबकि 3,735 नशामुक्ति मित्र पंजीकृत हैं। अभियान के दौरान नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई जाएगी।

मुख्य सचिव से आईओसीएल चेयरमैन ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शुक्रवार को सचिवालय में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राजस्थान में आईओसीएल के संचालन, पेट्रोलियम एवं ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों और कंपनी की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने प्रदेश में आईओसीएल के सुचारू संचालन और विभिन्न परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग एवं समन्वय का आश्वासन दिया। वहीं, आईओसीएल चेयरमैन ने भी राज्य सरकार के साथ समन्वय और सहयोग से कंपनी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery