Saturday, August, 15,2026

तैयारियों को लेकर निर्देश, टीम को सराहा

जयपुर: राजस्थान में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को जनगणना संचालन निदेशालय का दौरा कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को फरवरी 2027 में प्रस्तावित दूसरे चरण से पहले सभी प्रशासनिक, तकनीकी और लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने जनगणना के प्रथम चरण के तहत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस का कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने पर सांख्यिकीय टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि निदेशालय ने उच्च गुणवत्ता वाले सांख्यिकीय मानक स्थापित किए हैं, जो अन्य संस्थानों के लिए भी अनुकरणीय हैं। बैठक में वी. श्रीनिवास ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण, कृषि और जनसंख्या से जुड़े अद्यतन एवं सटीक आंकड़े प्रभावी और पारदर्शी नीति-निर्माण की आधारशिला हैं।

डिजिटल जनगणना हो और अधिक प्रभावी

मुख्य सचिव ने जिला जनगणना हस्तपुस्तिका और प्रशासनिक एटलस को शीघ्र अपडेट करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि नए जिलों, तहसीलों और कस्बों के गठन के बाद विकास योजनाओं की सटीक रूपरेखा तैयार करने के लिए इन दस्तावेजों का अद्यतन होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को 17 अगस्त से पहले भू-स्थानिक (जियोस्पेशियल) और डिजिटल टूल्स के उपयोग पर विस्तृत कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश भी दिए। दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने निदेशालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। बैठक में शासन सचिव (सांख्यिकी) डॉ. रवि कुमार सुरपुर, जनगणना संचालन निदेशक बिष्णु चरण मल्लिक सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और सांख्यिकीय अन्वेषक मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery