Saturday, April, 19,2025

PEON बनने के लिए भी देने होंगे टफ सवालों के जवाब

जयपुर : । राज्य सरकार ने प्रदेश में एक साथ बंपर वैकेंसी निकाली है। प्रदेश में पहली बार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए हाई लेवल कॉम्पिटिशन एग्जाम होगा, जितने पदों पर भर्ती होगी, उतनी ही मुश्किल प्रतिस्पर्धा भी होगी। इसके बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी वहीं बन पाएंगे जिन्हें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भूगोल और कम्प्यूटर सहित कई विषयों का ज्ञान होगा।

प्रशासनिक सुधार विभाग के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और अधीनस्थ विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती होनी है। इस परीक्षा का जिम्मा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के पास है। इसके अनुसार गैर अनुसूचित क्षेत्र के 46 हजार 931 और अनुसूचित क्षेत्र के 5 हजार 522 सहित कुल 52 हजार 453 पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती में 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के 10वीं पास अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा के सिलेबस को देखते हुए अब चतुर्थ श्रेणी के लिए भी परीक्षा पास करने के लिए जमकर पढ़ाई करनी होगी। ऐसे में इस परीक्षा के माध्यम से पहले की तरह सरकारी नौकरी के सपने देख रहे युवाओं के लिए यह आसान नहीं होगा, क्योंकि दो घंटे की इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 10वीं कक्षा के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 200 अंकों की होने वाली इस परीक्षा में 30 अंक के हिंदी, अंग्रेजी 15 अंक, भूगोल 10, इतिहास कला व संस्कृति 10, भारतीय संविधान 10, सामान्य विज्ञान 5, सम-सामयिक घटनाएं 10, बेसिक कम्प्यूटर 5 और गणित के 25 अंकों के सवाल अभ्यर्थियों से पूछे जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में कुल 120 सवाल होंगे और गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

इन टॉपिक पर होंगे सवाल 

• हिंदी-संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया व विशेषण, तत्सम तद्भव, देशज-विदेशी शब्द, संथि, संधि विच्छेद, उपसर्ग व प्रत्यय, पर्यायवाची व विलोम शब्द, वाक्य शुद्धि, काल के प्रकार, मुहावरे और लोकोक्तियां आदि।

• जनरल इंग्लिश-टेंस, एक्टिव व पैसिव वॉइस, नरेशन, इंटेरोगेटिव, एक्स्लेमेटरी, सेंटेंस मेकिंग आदि।

• भूगोल- राजस्थान की स्थिति, विस्तार, भौतिक स्वरूप व भौतिक विभाजन, प्राकृतिक वनस्पतियां व वन संरक्षण, जलवायु, जल संसाधन, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं, जनसंख्या, परिवहन व राजमार्ग आदि।

राजस्थान का इतिहास... कला व संस्कृति तथा ऐतिहासिक घटनाएं

• परीक्षा में राजस्थान का इतिहास, कला व संस्कृति, ऐतिहासिक घटनाएं, स्वतंत्रता आंदोलन, एकीकरण, भाषा व साहित्य, लोक देवता, मेले और त्योहार, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से राजस्थान की हस्तियां आदि।

• भारतीय संविधान संविधान का परिचय व आधारभूत लक्षण, राज्य शासन व राजनीति रूप राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल, विधानसभा और न्यायपालिका, राज्य का प्रशासनिक ढांचा आदि।

• सामान्य विज्ञान- भौतिक व रासायनिक परिवर्तन, धातु, अधातु व प्रमुख यौगिक, प्रकाश का परावर्तन व नियम, आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली आदि।

18 सितंबर को होगी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार पंजीयन शुल्क के साथ 21 मार्च 2025 से 19 अप्रैल 2025 तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2025 को प्रस्तावित है, जिसे कम्प्यूटर बेस, टैबलेट बेस या फिर ऑफलाइन आयोजित कराया जा सकता है।

प्रमुख घटनाएं

खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, राज्य व राष्ट्र मुद्दे, प्रसिद्ध व्यक्तित्व आदि।

परीक्षा के लिए सीईटी जरूरी नहीं

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पात्रता परीक्षा सीईटी पास होना जरूरी नहीं है। वे अभ्यर्थी जो दसवीं पास है, वह पुरुष व महिला अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। सिर्फ दसवीं पास जो 18 से 40 वर्ष उम्र के है, वह परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery