Monday, April, 07,2025

कर्मचारियों को एक अप्रैल 2024 से बढ़ी हुई ग्रेचुएटी का लाभ

जयपुर: बजट में सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को भी तोहफा दिया है। सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अप्रैल 2024 से बढ़ी हुई ग्रेचुएटी का लाभ देने की घोषणा की है। वहीं मंत्रालयिक कार्मिक, जेल प्रहरी, स्कूल व्याख्याता और प्रबोधकों आदि के कैडरों का पुनर्गठन किया जाएगा, जिससे उनके पदोन्नति के अवसर बढ़ेंगे।

पदोन्नति के लिए छूट:  आगामी वर्ष में ऐसे कार्मिकों को 2 साल की छूट दी जाएगी, जिन्होंने अब तक पदोन्नति के लिए अनुभव व सेवा अवधि में छूट का लाभ नहीं लिया।

मानदेय में वृद्धि: समस्त मानदेय कर्मियों (जैसे मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, सहयोगिनी, मा-बाड़ी कार्यकर्ता) के मानदेय में आगामी वर्ष 10 प्रतिशत वृद्धि होगी। एनएफएसए राशन वितरण के डीलर्स के कमीशन में 10 प्रतिशत वृद्धि की जाएगी।

संविदा पर नियोजन व्यवस्था में बदलाव: प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्मिकों को संविदा पर नियोजित करने की व्यवस्था चरणबद्ध रूप से समाप्त कर, कार्मिक विभाग के अधीन राजकीय संस्था का गठन किया जाएगा।

सहकारी बैंक के कर्मियों के लिए लाभ: सहकारी बैंक के अधिकारियों/कर्मचारियों को समर्पित अवकाश और सेवानिवृत्ति पर अनुपयोगी उपार्जित अवकाश का नकद भुगतान किया जाएगा।

न्यायिक सेवा पेंशनर्स के लिए लाभ: न्यायिक सेवा के पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को 70 वर्ष की आयु पूरी करने पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों के लिए घोषणाएं: पंचायतीराज एवं नगरीय निकायों के जन्प्रतिनिधियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery