Friday, May, 01,2026

99.80% के साथ 5 स्टूडेंट्स साइंस टॉपर

जयपुर: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने मंगलवार को कक्षा 12वीं के तीनों संकाय कला, विज्ञान और वाणिज्य के परिणाम घोषित कर दिए। इस वर्ष कुल 8 लाख 99 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। ओवरऑल पास प्रतिशत 96.23% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा कम है। स्ट्रीमवार परिणामों में आर्ट्स में 97.54%, साइंस में 97.52% और कॉमर्स में 93.64% विद्यार्थी सफल रहे। खास बात यह रही कि तीनों संकायों में इस बार गिरावट दर्ज की गई, जिसमें वाणिज्य वर्ग में सबसे अधिक कमी देखने को मिली। विज्ञान संकाय में सोनू मेहरा, दीपिका, दिव्या भादू, निकिता और ऋषिता ने 99.80% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया।

वहीं, कॉमर्स में वर्षा रानी ने 99.20% के साथ पहला स्थान हासिल किया और आर्ट्स में नरपत, नव्या मीणा व नैंसी ने 99.60% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान साझा किया। लड़कियों का प्रदर्शन इस बार भी बेहतर रहा। विज्ञान में छात्राओं का पास प्रतिशत 98.34% रहा, जो छात्रों के 97.02% से अधिक है। कला वर्ग में भी छात्राओं ने 98.29% सफलता हासिल की, जबकि छात्रों का प्रतिशत 96.68% रहा।

आर्ट्स में राजसमंद और साइंस में कुचामन-डीडवाना अव्वलः जिलेवार प्रदर्शन में राजसमंद आर्ट्स में 98.70% के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि साइंस में कुचामन-डीडवाना ने 99.43% परिणाम के साथ बाजी मारी। कॉमर्स में बांसवाड़ा, दौसा और अन्य जिलों ने 100% परिणाम दर्ज किए। वहीं, कुछ जिलों में अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन भी सामने आया, जिससे क्षेत्रीय असमानताएं उजागर हुई। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम जारी करते हुए सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और असफल छात्रों को निराश न होने की सलाह दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery