Monday, November, 23,2026

जयपुर पहुंचने लगे प्रभारी-सहप्रभारी, कमियों में सुधार की तैयारी

जयपुर: पंचायती राज चुनाव में भाजपा के पिछड़ने के बाद अब पार्टी ने हार के कारणों की समीक्षा और कमियों को दूर करने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए प्रदेश संगठन के साथ केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर भी सक्रियता बढ़ गई है। राजस्थान भाजपा के प्रभारी और सह प्रभारी जयपुर पहुंचकर प्रदेश नेतृत्व के साथ चुनाव परिणामों का विश्लेषण करेंगे। समीक्षा का मकसद केवल हार के कारण तलाशना नहीं, बल्कि संगठन और सरकार के स्तर पर रह गई कमियों को चिह्नित कर उनमें सुधार के लिए जरूरी बदलाव करना भी होगा।

माना जा रहा है कि इस मंथन के बाद संगठनात्मक जिम्मेदारियों में फेरबदल से लेकर सरकार के स्तर पर भी बदलाव की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। राजस्थान भाजपा की सह प्रभारी कविता पाटीदार और कुलजीत सिंह चहल रविवार को जयपुर पहुंचे। वहीं, सोमवार को प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया भी जयपुर पहुंचेंगे। तीनों नेताओं की प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में पंचायती राज चुनाव के नतीजों के विधानसभा क्षेत्रवार विश्लेषण के साथ उन कारणों पर चर्चा होगी।

डबल इंजन की सरकार के बावजूद नतीजे आत्मावलोकन का अवसर

केंद्रीय सस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर मदन राठौड़ और अजेय कुमार से बंद कमरे में चर्चा की। भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद पंचायत चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलना पार्टी के लिए आत्मावलोकन का अवसर है। भाजपा ऐसी पार्टी है, जो जीत और हार दोनों परिस्थितियों में समान ऊर्जा और गंभीरता के साथ समीक्षा करती है। उन्होंने कहा कि सरकार की परफॉर्मेंस और डिलीवरी में कहां कमी रह गई और योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ जनता तक पहुंचाने में कहां चूक हुई, इसका आकलन किया आएगा।

कहां चूके, इसकी होगी क्षेत्रवार पड़ताल

समीक्षा में सबसे अहम पहलू मंत्रियों और विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का प्रदर्शन रहेगा। जिन क्षेत्रों में भाजपा के मंत्री, विधायक या विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी प्रभावी भूमिका में थे, वहां पंचायती राज चुनाव के नतीजों को उनके राजनीतिक प्रभाव और चुनावी प्रबंधन के नजरिए से देखा जाएगा। पार्टी संगठन ने जिला अध्यक्षों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में हार के कारणों की रिपोर्ट मांगी है। टिकट वितरण, प्रत्याशियों के चयन, स्थानीय नेताओं के बीच समन्वय, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनाव प्रबंधन जैसे बिंदुओं पर चर्चा होगी। कई जगह पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय विधायकों की पसंद को प्राथमिकता दी गई थी। ऐसे में यह भी देखा जाएगा कि विधायकों को दी गई जिम्मेदारी और फ्री हैंड का चुनाव परिणामों पर क्या असर रहा।

समीक्षा के बाद बदलावों पर हो सकता है फैसला

पार्टी के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि चुनाव में सामने आई कमियों को कैसे दूर किया जाए। जिन जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा है, वहां संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं और जनप्रतिनिधियो की भूमिका की समीक्षा होगी। इसके आधार पर संगठन में जिम्मेदारियों का पुनर्निर्धारण, निष्क्रिय पदाधिकारियों में बदलाव और चुनावी प्रबंधन को मजबूत करने के फैसले हो सकते हैं। इस समीक्षा का असर सरकार पर भी पड़ सकता है। मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रदर्शन को उनके राजनीतिक प्रभाव और संगठन के साथ तालमेल के पैमाने पर देखा जाएगा। ऐसे में आगामी मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल के दौरान भी चुनाव के नतीजे एक आधार बन सकते हैं।

26 को जयपुर आ सकते हैं अमित शाह और जेपी नड्डा

संविधान दिवस पर 26 नवंबर को अयपुर में प्रस्तावित विशेष आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को दलीय राजनीति से अलग संविधान और उसके मूल्यों पर केंद्रित रखने की तैयारी है। इसमें बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। अमित शाह का संबोधन भी प्रस्तावित है। इसके अलावा भजनलाल सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर 8 से 25 दिसंबर तक होने वाले आयोजनों के तहत अमित शाह का 10 दिसंबर के आसपास फिर जयपुर दौरा प्रस्तावित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery