Tuesday, November, 24,2026

नशे के नेटवर्क पर भजनलाल सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक... 27,473 तस्कर अरेस्ट

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2024 से अक्टूबर 2026 तक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 18,497 मामले दर्ज कर 27,473 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 2,445 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल किए गए 13,620 वाहन जब्त किए गए। वर्ष 2026 में अक्टूबर तक ही 7,044 मामले दर्ज किए गए, जो वर्ष 2024 की तुलना में करीब 34% अधिक हैं। सीमावर्ती जिलों सहित प्रदेशभर में तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई तेज की गई है। अवैध खेती और मादक पदार्थों के उत्पादन पर अंकुश लगाने के लिए तीन वर्षों में 288 मामले दर्ज किए गए।

एमडी ड्रग्स की फैक्ट्रियों पर कार्रवाई

अवैध मादक पदार्थों के निर्माण में लगी फैक्ट्रियों, विशेषकर एमडी ड्रग्स बनाने वाली इकाइयों के खिलाफ तीन वर्षों में 49 मामले दर्ज कर 115 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई। वर्ष 2025 में 133 मामलों में 66 संपत्तियों के खिलाफ करीब 55 करोड़ रुपए और वर्ष 2026 में 250 मामलों में 75 संपत्तियों के खिलाफ करीब 30 करोड़ रुपए मूल्य के निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया।

236 हॉटस्पॉट पर 473 छापे

तस्करों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत वर्ष 2025 और 2026 में 173 इस्तगासे प्रस्तुत किए गए। वहीं, एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत 170 मामलों में कार्रवाई की गई। वर्ष 2026 तक फरार, हार्डकोर और इनामी श्रेणी के 3,450 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा नशे के कारोबार के 236 हॉटस्पॉट चिह्नित कर वहां 473 छापे मारे गए और कार्रवाई की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery