Monday, June, 29,2026

ANTF ने 25 हजार के इनामी तस्कर को दबोचा

जयपुर: राजस्थान पुलिस के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 'ऑपरेशन मडलज' के तहत छह माह से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी मादक पदार्थ तस्कर जालमसिंह को जालोर से गिरफ्तार किया है। ANTF के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा तथा अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जालम सिंह पर बालोतरा जिले के सिवाना थाना क्षेत्र में दर्ज प्रकरण में 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

जांच में सामने आया कि जालम सिंह मजदूरी के लिए गुजरात के हिम्मतनगर गया था, जहां उसकी दोस्ती एक तस्कर से हुई और वह मादक पदार्थ एमडी की तस्करी के धंधे में उतर गया। वह एमडी में सहायक पाउडर मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाता और गुजरात में ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। छह माह पूर्व उसके एक साथी की गिरफ्तारी के बाद वह फरार हो गया और राजस्थान छोड़कर गुजरात तथा महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में लगातार ठिकाने बदलता रहा। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह स्वयं मोबाइल फोन का उपयोग भी नहीं करता था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery