Sunday, June, 14,2026

शेखावाटी की पांडुलिपियों में छिपा 'महाभारतकालीन विज्ञान'

जयपुर: राजस्थान की धरती एक बार फिर अपनी समृद्ध ज्ञान-विज्ञान परंपरा को लेकर चर्चा में है। शेखावाटी क्षेत्र में हुए विशेष सर्वेक्षण के दौरान ऐसी दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियां सामने आई हैं, जिनमें महाभारतकालीन युद्धशास्त्र, व्यूह रचना और विमान विज्ञान से जुड़ी उल्लेखनीय जानकारियां दर्ज हैं। इन खोजों ने भारतीय वैज्ञानिक और सैन्य परंपरा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सेठ सूरजमल तापड़िया आचार्य संस्कृत महाविद्यालय द्वारा फतेहपुर और रतनगढ़ क्षेत्र में किए गए सर्वेक्षण में कई हस्तलिखित पांडुलिपियां मिली हैं, जो लंबे समय से निजी संग्रहों में सुरक्षित थीं। इनमें सबसे अधिक चर्चा 'धनुर्वेद संहिता' की टीकाओं को लेकर हो रही है, जिनमें महाभारत के महान धनुर्धर अर्जुन की युद्धकला और शस्त्र विज्ञान का विस्तार से वर्णन मिलता है।

व्यूह रचना का विस्तृत वर्णन

अभय जैन ग्रंथालय, बीकानेर में संरक्षित इन ग्रंथों में आरामुख, क्षुर, गोपुच्छ, अर्धचंद्र, सूचिमुख और भल्ल जैसे विभिन्न अस्त्र-शस्त्रों का उल्लेख किया गया है। पांडुलिपियों में तीरों की संरचना, उनकी मारक क्षमता और युद्ध में उपयोग की विधियों को चित्रात्मक रूप में दर्शाया गया है। शोधकर्ताओं के अनुसार यह सामग्री भारतीय युद्ध विज्ञान की उन्नत परंपरा का महत्वपूर्ण प्रमाण मानी जा रही है।

विमान शास्त्र से युद्धकला तक

इन ग्रंथों में केवल अस्त्रों का ही नहीं, बल्कि प्राचीन सैन्य रणनीतियों और व्यूह रचनाओं का भी विस्तृत विवरण मिलता है। दिग्बक्र, पिपीलिकाचक्र, सूचिचक्र, पद्मचक्र, गरुडचक्र और मकरचक्र जैसी युद्ध संरचनाओं का उल्लेख यह दर्शाता है कि भारतीय सेनाएं हजारों वर्ष पहले भी संगठित और रणनीतिक युद्ध प्रणाली अपनाती थीं। विमान शास्त्र से संबंधित पांडुलिपियों ने भी विशेष उत्सुकता पैदा की है। इनमें जलयान, नभयान, आकाशयान, अंतरिक्षयान और अदृश्ययान जैसे 24 प्रकार के विमानों का उल्लेख किया गया है। 'अपस्मरणधूम प्रसारण यंत्र' जैसे उपकरणों का वर्णन भी मिलता है, जिन्हें शत्रु को भ्रमित करने वाली तकनीक के रूप में बताया गया है।

वैज्ञानिक अध्ययन और डिजिटलीकरण होगाः संस्थान की शोध टीम अब इन पांडुलिपियों का वैज्ञानिक अध्ययन और डिजिटलीकरण कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery