Friday, June, 19,2026

देश का एजुकेशन सिस्टम 'सेलेक्शन' नहीं, 'रिजेक्शन सिस्टम'

कोटा/जयपुर: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कोटा में आयोजित 'छात्रों की गूंज' महारैली के मंच से देश की शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। दशहरा मैदान स्थित श्रीराम रंगमंच पर प्रदेशभर से आए हजारों विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय शिक्षा प्रणाली को 'रिजेक्शन सिस्टम' बताते हुए कहा कि यह व्यवस्था छात्रों को आगे बढ़ाने के बजाय उन्हें लगातार दबाव, तनाव और असफलता की ओर धकेल रही है। राहुल गांधी ने कहा कि यह मंच राजनीति का नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की आवाज सुनने का मंच है। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने एक छात्रा का सुसाइड नोट दिखाया, जिसमें लिखा था, 'सॉरी मम्मी-पापा, मैंने सब बर्बाद कर दिया।' यह किसी छात्र की व्यक्तिगत विफलता नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था की असफलता का प्रतीक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में शिक्षा का मौजूदा ढांचा विद्यार्थियों को अवसर देने के बजाय उन्हें छांटने का काम करता है। नीट, जेईई, यूपीएससी और एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इन परीक्षाओं के नाम पर छात्रों और उनके परिवारों से करोड़ों रुपए वसूले जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद रोजगार की कोई गारंटी नहीं मिलती। राहुल गांधी ने कहा कि हजार छात्रों में केवल कुछ को ही नौकरी मिल पाती है, जबकि बड़ी संख्या में युवा बेरोजगारी और भविष्य की अनिश्चितता के बीच जीवन जीने को मजबूर हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery