Wednesday, June, 17,2026

राहुल के छात्र संवाद को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज

जयपुर: पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं, अधूरी भर्तियों और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी छात्र आंदोलन 'शिक्षा बचाओ-भविष्य बचाओ' को लेकर 17 जून को कोटा में महारैली होगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दशहरा मैदान स्थित श्रीराम रंगमंच में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हाड़ौती के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है और तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कोटा की एक होटल में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, अशोक चांदना, प्रहलाद गुंजल, विधायक अमीन कागजी सहित हाड़ौती क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। वहीं, गुमानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की बैठक हुई, जिसमें महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी दीप्ति सिंह और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की।

युवाओं के मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर उठाने की तैयारी

महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी दीप्ति सिंह ने कहा कि कोटा देशभर के लाखों विद्यार्थियों का केंद्र है, इसलिए यहां से अभियान की शुरुआत विशेष महत्व रखती है। विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामी के कारण करोड़ों युवाओं का भविष्य दांव पर लग रहा है। नीट समेत विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक, परीक्षा फीस, अटकी भर्तियां और बेरोजगारी ने युवाओं का भरोसा तोड़ दिया है।

कांग्रेस राहुल के नेतृत्व में हार का शतक पूरा करने की ओरः तिवाड़ी

सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने राहुल गांधी को 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का सदस्य बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और भविष्य में भी जनता उन्हें सत्ता नहीं सौंपेगी। तिवाड़ी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनावी हार का शतक पूरा करने की ओर बढ़ रही है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि जनता अब केवल नारों और आरोप-प्रत्यारोप से प्रभावित होने वाली नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी युवाओं के मुद्दों पर बात कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस शासन के दौरान भी कई भर्ती परीक्षाएं विवादों और पेपर लीक की घटनाओं से घिरी रही थीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery