Saturday, April, 05,2025

DC, IG, कलेक्टर और SP से की बात देवनानी ने CM से किया वकीलों की मांगों के समाधान का आग्रह

जयपुर: अजमेर जिले के पुष्कर में एडवोकेट पुरुषोत्तम जाखेटिया पर हमला एवं मृत्यु प्रकरण में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से आग्रह किया है कि वकीलों की मांगों का न्यायोचित समाधान किया जाए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों से भी बात कर पूरे प्रकरण में गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा से फोन पर बात की एवं पूरे प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रकरण में गंभीरता से कार्रवाई की जाए एवं मामले की गहनता से जांच की जाए। दोषियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। देवनानी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से भी आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि अजमेर में आंदोलनरत वकीलों की मांगों का न्यायोचित समाधान किया जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery