Sunday, June, 21,2026

मोदी सरकार ने खत्म किया दलालों का राज: सीएम

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए। इसके तहत राजस्थान के 66 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1,320 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि सीधे पहुंची।

राज्य स्तरीय प्रधानमंत्री किसान उत्सव का आयोजन पाली जिले के सुमेरपुर में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके शासनकाल में किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं को केवल धोखा मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की राजनीति की। सीएम ने कहा कि पहले योजनाओं की राशि बीच में ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) व्यवस्था से लाभार्थियों के खातों में राशि सीधे पहुंच रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री के उस बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्ली से भेजे गए एक रुपए में से केवल 15 पैसे ही जनता तक पहुंचते थे, जबकि शेष राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश से दलालों और कट मनी का राज समाप्त हो चुका है।

अब 'आबूराज' के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार गुलामी के प्रतीकों को मिटाकर राष्ट्र का आत्मविश्वास और स्वाभिमान पुनर्स्थापित कर रही है। शनिवार को सिरोही जिले के आबूराज में 74 करोड़ रुपए से अधिक के 41 विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 'विरासत भी, विकास भी' मंत्र के अनुरूप आबूपर्वत का नाम पुनः 'आबूराज' रखा गया है, जो जनता की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है।

सिरोही जिले को मिली विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने सिरोही जिले में 74 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 41 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 37.50 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण और 36.55 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 25 नए कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें पुलिस भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र, बस स्टैंड, छात्रावास, सड़कें और कार्यालय भवन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

शिविरों और जनसेवाओं का अवलोकन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुमेरपुर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की स्टॉलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए और आमजन से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा शिविरों के माध्यम से नाम शुद्धिकरण, पेंशन सत्यापन, एनएफएसए और रास्तों से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery