Tuesday, June, 30,2026

स्पीकर बिरला के 7 साल

जयपुर: लोकसभा अध्यक्ष के रूप में ओम बिरला ने शुक्रवार को सात वर्ष पूरे कर लिए हैं। वे 26 जून, 2024 को लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने गए थे। 19 जून 2019 को पहली बार जब कोटा से सांसद ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष चुने गए थे, तब उनकी पहचान एक शांत, विनम्र और सदैव मुस्कुराने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उस समय उनके मृदुभाषी स्वभाव की सराहना करते हुए कहा था कि उनकी विनम्रता कभी-कभी उनके खिलाफ भी इस्तेमाल हो सकती है। इसी साल प्रधानमंत्री मोदी ने कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास करते हुए कहा कि ओम बिरला सदन में आने वाले 'अहंकारी और उत्पाती' सदस्यों को भी सहजता और धैर्य के साथ संभाल लेते हैं। यह बताता है कि ओम बिरला न केवल भारतीय संसदीय परंपरा के एक मजबूत संरक्षक के रूप में स्थापित हुए हैं, बल्कि उनके कार्यकाल में कई ऐतिहासिक विधायी और संसदीय निर्णय भी दर्ज हुए हैं।

कार्यकाल में अनुच्छेद 370 समेत कई ऐतिहासिक विधेयक हुए पारित

  • अनुच्छेद 370: ओम बिरला के अध्यक्ष रहते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निष्प्रभावी करने वाला कानून पारित हुआ।
  • तीन तलाकः तीन तलाक विरोधी कानून लागू किया गया, जिससे 'तलाक-ए-बिद्दत' को अपराध घोषित किया गया।
  • नए आपराधिक कानूनः वर्ष 2023 में संसद ने भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह नए आपराधिक कानून-भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को मंजूरी दी।
  • वक्फ संशोधन कानूनः इसी दौरान डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट के माध्यम से नागरिकों के डिजिटल अधिकारों की सुरक्षा को कानूनी आधार मिला, जबकि वक्फ संशोधन कानून सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक भी संसद से पारित हुए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery