Friday, October, 02,2026

देश की सांस्कृतिक निधि और 'अष्टलक्ष्मी' है पूर्वोत्तरः राज्यपाल

जयपुर: सेंटर राजस्थान इंटरनेशनल में गुरुवार शाम पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति, लोक कला और परंपराओं का रंग जमा। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की ओर से आयोजित 'ऑक्टेव 2026' का राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के 200 से अधिक कलाकारों ने 16 लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम देश की समृद्ध सांस्कृतिक निधि हैं। जैव विविधता, प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत के कारण पूर्वोत्तर के इन राज्यों को 'अष्टलक्ष्मी' कहा जाता है।

उन्होंने 'ऑक्टेव' शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि यह लैटिन शब्द है और संगीत में आठवें स्वर से जुड़ा है। इसी तरह यह उत्सव भी अलग-अलग संस्कृतियों के बीच संवाद और समझ बढ़ाने वाला मंच है। बागडे ने कहा कि पूर्वोत्तर के कलाकार अपनी संस्कृति को जीवंत प्रस्तुतियों के जरिए राजस्थान लेकर आए हैं। राज्यपाल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पूर्वोत्तर के हस्तशिल्प, लघु उद्योगों और अन्य उत्पादों को भी महत्व देने की बात कही। उन्होंने आमजन से प्रदर्शनी में लगाए गए उत्पादों की अधिकाधिक खरीद करने का आह्वान किया।

विविधता में एकता नहीं, एकता में विविधताः शेखावत

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत की पहचान केवल 'विविधता में एकता' तक सीमित नहीं है, बल्कि 'एकता में विविधता' ही भारतीय संस्कृति की वास्तविक ताकत है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों की संस्कृतियां जब एक-दूसरे के करीब आती हैं और एक-दूसरे को समझती हैं, तभी विविधता का वास्तविक अर्थ सामने आता है। शेखावत ने कहा कि राजस्थान और पूर्वोत्तर के भूगोल, जलवायु, भाषाओं और सामाजिक परंपराओं में काफी अंतर है।, लेकिन दोनों क्षेत्रों में समुदाय की भावना, शिल्प, संगीत, कहानी कहने और उत्सवों की समृद्ध परंपरा मौजूद है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery