Saturday, April, 12,2025

विज्ञान के सामने तकनीक ही नहीं, सामाजिक चुनौतियां भी

जयपुर: विज्ञान के सामने केवल तकनीक संबंधी चुनौतियां ही नहीं हैं, बल्कि सामाजिक चुनौतियां भी हैं। यह बात अपेक्स विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग राजस्थान सरकार और विज्ञान भारती की ओर से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम विज्ञान महोत्सव में वक्ताओं ने कही। महोत्सव का उद्घाटन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के साथ सांसद मंजू शर्मा, पद्मश्री नामित प्रोफेसर आशुतोष शर्मा, विज्ञान भारती सचिव डॉ. मेघेन्द्र शर्मा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग सचिव वी सरवन कुमार, अपेक्स यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन डॉ. रवि जूनीवाल, कुलपति प्रो. सोमदेव शांशु ने किया। कार्यक्रम में कुलपति राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा प्रो. एस के सिंह, पूर्व कुलपति मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय प्रो. जे पी शर्मा उदयपुर, पूर्व कुलपति महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी अजमेर प्रो. के के शर्मा, निदेशक इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च डॉ. जगदीश राणा और प्रदेश के विभिन्न स्कूल और महाविद्यालयों के 1000 विद्यार्थियों, शोधार्थियों के साथ शिक्षकों ने भाग लिया। आयोजन में रॉयल सोसायटी ऑफ केमिस्ट्री के सहयोग से कॉइन सेल तकनीक का उपयोग कर एक साथ 25000 वोल्ट ऊर्जा उत्पन्न करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया गया। रिकॉर्ड की आधिकारिक सुचना इसके मूल्यांकन के बाद जारी की जाएगी। 

हर घर तक विज्ञान को पहुंचना हमारा लक्ष्य

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि भारत प्राचीन समय से विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। अधिकतर महान आविष्कार भारत में हुए हैं। आज भी भारत विश्व का पहला देश है, जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है। हर घर तक विज्ञान को पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि भारत एक युवा देश है और हमारे देश की युवा शक्ति कुछ भी करने में समर्थ है। वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पद्मश्री प्रोफेसर आशुतोष शर्मा ने विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की सराहना करते हुए कहा कि विभाग प्रदेश में विज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिए अथक परिश्रम कर रहा है। विज्ञान के सामने केवल तकनीक संबंधी चुनौतियां ही नहीं हैं, बल्कि सामाजिक चुनौतियां भी हैं।

वेदों का एक-एक शब्द विज्ञानपूर्ण

अपेक्स विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर सोमदेव शतांशु ने कहा कि वेदों का एक-एक शब्द विज्ञानपूर्ण है। वेदों का अध्ययन समाज को अग्रणी स्थान दिला सकता है। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें प्रदेश भर से आए विद्यार्थियों ने ईसीजी, होल्टर मॉड्यूल, चैट बॉट तथा एग्रो रोबोट जैसे आधुनिक नवाचार आधारित मॉडल प्रदर्शित किए। कार्यक्रम में तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। विज्ञान भारती के सचिव डॉ. मेघेन्द्र शर्मा ने बताया कि विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग और विज्ञान भारती हर वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजन करता है। विज्ञान भारती का उद्देश्य है कि देश के ग्रामीण व शहरी युवाओं में छिपी हुई वैज्ञानिक प्रतिभा को निखार कर वैश्विक समाज की चुनौतियों को दूर कर युवा क्षमताओं का विकास किया जाए। अंत में यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डॉ. पंकज कुमार शर्मा ने आभार जताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery