Monday, August, 10,2026

जमीनी पत्रकारिता को सशक्त करेगी मोबाइल जर्नलिज्म

जयपुर: डॉ. सहदेव चौधरी फाउंडेशन के तत्वावधान में 'जनपक्ष मोबाइल जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस एंड वर्कशॉप 2025' का सफल आयोजन हुआ। यह राजस्थान में पहली बार हुआ है जब ग्रामीण और शहरी डिजिटल रिपोर्टरों को एक साझा मंच पर लाकर मोबाइल जर्नलिज्म, सिटीजन रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया एथिक्स पर चर्चा की गई।

कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, डॉ. सहदेव चौधरी फाउंडेशन के संस्थापक वीरेन्द्र चौधरी और फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा मौजूद रहे।

राजस्थान के 33 जिलों से आए पत्रकारों ने पैनल डिस्कशन और वर्कशॉप्स के जरिए मोबाइल जर्नलिज्म, डिजिटल रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया के नए आयाम सीखे। समापन समारोह में 12 पत्रकारों को 'जनपक्ष अवार्ड्स 2025' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूर्व मंत्री हरीश चौधरी और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने प्रदान किए। वीरेन्द्र चौधरी ने इस पहल को 'युवा केंद्रित मंच' बताते हुए कहा कि यह जमीनी स्तर की पत्रकारिता को सशक्त करेगा। वहीं, शेखावत और जूली दोनों नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मोबाइल जर्नलिज्म की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया।

विभिन्न सत्रों में गहन प्रशिक्षण

इस दौरान पत्रकारों और मीडिया विशेषज्ञों द्वारा संचालित वर्कशॉप्स को विशेष सराहना मिली। दिव्या चंद्रा (सीनियर प्रोड्यूसर, बूम) नै फैक्ट चेकिंग टूल्स की जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'आज का पत्रकार सिर्फ खबर नहीं लिखता, बल्कि सच खोजता है और डिजिटल टूल्स उसकी सबसे बड़ी ताकत है।' आर. जय कृष्णा ने पत्रकारिता के कानूनी पहलुओं को रेखांकित करते हुए फर्जी प्रेस कार्ड से सावधान रहने और निजता व कॉपीराइट के प्रति संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया। भारत के अग्रणी मोबाइल पत्रकार उमाशंकर सिंह ने एक साधारण रिपोर्टर से अंतरराष्ट्रीय MOJO पत्रकार बनने तक का सफर साझा किया। उन्होंने दिखाया कि कम संसाधनों में भी उच्च गुणवत्ता वाली रिपोर्टिंग संभव है। यूक्रेन-रूस युद्ध और गाजा-इजराइल संघर्ष की अपनी कवरेज से उन्होंने मोबाइल जर्नलिज्म की वैश्विक ताकत को रेखांकित किया। एआई विशेषज्ञ रचित जैन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेस को आज के पत्रकारों के लिए 'वन मैन न्यूजरूम' बताते हुए रिसर्च, स्क्रिप्ट लेखन, वीडियो एडिटिंग और पब्लिशिंग के उन्नत टूल्स का प्रदर्शन किया। इससे खासकर युवा पत्रकारों और मीडिया छात्रों को लाभमिला।

सीख, तकनीक और अनुभव का संगम

यह कॉन्फ्रेंस ऐसा मंच बनकर उभरा, जहां राजस्थान भर से आए मोबाइल पत्रकारों को सीखने, नेटवर्किंग करने और तकनीकी सशक्तीकरण का अक्सर मिला। इसकी विशेषता थी भारतीय पत्रकारिता के अग्रणी चेहरों द्वारा संचालित गहन वर्कशॉप्स, जिनमें तकनीकी ज्ञान के साथ साथ मोबाइल जर्नलिज्म के भविष्य पर मार्गदर्शन दिया गया।

AI से पत्रकारिता में बदलाव को मिली मजबूती

कॉन्फ्रेंस में इस तथ्य को रेखांकित किया गया कि पत्रकारिता का सफर प्रिंट से इलेक्ट्रॉनिक और अब मोबाइल व डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच चुका है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस बदलाव को और मजबूत बना रहा है।

विचार से संवाद तक

सत्रों की श्रृंखला को व्यवस्थित रूप से इस तरह डिजाइन किया गया कि शुरुआत सविधान सभा और मीडिया की भूमिका से हुई, फिर 'जनपक्ष' और 'वायरल बनाम विश्वसनीयता' पर बहस हुई और अंत में बाड़मेर जैसे सीमा जिलों में ग्रामीण पत्रकारिता की चुनौतियों पर चर्चा हुई। इसने जमीनी और ग्रामीण पत्रकारिता पर नए दृष्टिकोण खोले।

नई दिशा का आह्वान

'जनपक्ष मोबाइल जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस 2025' ने डिजिटल पत्रकारिता को नई ऊर्जा और दृष्टि प्रदान की। इसमें स्पष्ट संदेश दिया गया कि पत्रकारिता का भविष्य डिजिटल नवाचार में है, जो जमीनी स्तर के पत्रकारों को भी समाज में आवाज बुलंद करने और पारदर्शिता लाने का सशक्त साथन बना रहा है।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery