Friday, June, 27,2025

पत्नी की हत्या कर बोरे में छिपाया शव

जयपुर: जयपुर के वीकेआई थाना इलाके में गृह क्लेश के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर गड्ढे में छिपा दिया। शव के ऊपर कबाड़ का सामान डालकर उसको छिपाने की कोशिश की ताकि किसी को संदेह न हो। यह घटना गुरुवार सुबह दिल्ली बाइपास के पास चंदीजा की ढाणी में गौरव के कबाड़ीखाने में हुई, जहां हत्यारा पति शाहिद काम करता था। पुलिस को शुक्रवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शाहिद को हिरासत में लिया और शव बरामद किया। थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि फरहीन भट्टा बस्ती की रहने वाली थी। आपसी विवाद के चलते गुरुवार सुबह शाहिद अपनी पत्नी फरहीन को गोदाम पर लेकर आया था। यहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में शाहिद ने फरहीन की हत्या कर दी। हत्या से पहले उसने अपने बच्चों को भट्टा बस्ती में उनकी दादी के पास छोड़ दिया था। हत्या के बाद शाहिद घर जाकर आराम से सो गया।

करंट लगने से युवक की मौत

वीकेआई में गुरुवार रात को फैक्ट्री में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद शुक्रवार सुबह अस्पताल में एकत्रित हुए लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए माने। मृतक रणजीत सिंह गांव निमेड़ा, सीकर का रहने वाला था। मृतक वीकेआई में एक ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे करंट लगने से वह घायल हो गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery