Thursday, October, 22,2026

अवैध ई-रिक्शों पर शिकंजा, दो दिन में 239 वाहन जब्त

जयपुर: जयपुर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अवैध और नियम विरुद्ध चल रहे ई-रिक्शों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 19 और 20 अक्टूबर को 614 ई-रिक्शों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें से 239 जब्त किए गए।

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल 5 हजार 261 कार्रवाई भी की गई। यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा, ई-ऑटो और ऑटो चालकों के पहचान पत्र, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। नियमों के उल्लंघन और आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर कार्रवाई की गई। साथ ही चालकों को यातायात नियमों और वाहनों के व्यवस्थित संचालन की जानकारी दी गई।

पुलिस के अनुसार, शहर में यातायात बाधित करने वाले अवैध और नियम विरुद्ध वाहनों पर कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य ई-रिक्शों का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के साथ आमजन को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery