Tuesday, November, 24,2026

एसएमएस अस्पताल से खून के सौदागर को किया गिरफ्तार

जयपुर: SMS अस्पताल में अवैध रूप से ब्लड बेचने का मामला सामने आया है। SMS थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरौनी, टोंक निवासी हंसराज गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक के बाहर बैठकर जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को 2,500 से 5,000 रुपए में खून उपलब्ध कराने का सौदा करता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ब्लड बैंक में खून नहीं मिलने पर मरीजों के परिजनों को खुद ब्लड डोनेट करने का प्रस्ताव देता था। इसके बदले उनसे तय रकम वसूलता था। आरोपी अब तक करीब 7 से 8 बार ब्लड डोनेट कर चुका है। एक बार रक्तदान करने के बाद वह अपने गांव चला जाता था। दोबारा ब्लड बनने पर फिर SMS अस्पताल पहुंचता और एक-दो दिन रुककर जरूरतमंदों को खून बेचने के बाद वापस लौट जाता था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही अस्पताल में अवैध रूप से खून का सौदा करने वाले अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery