Friday, October, 23,2026

SMS में 22 वर्षीय युवती का बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल

जयपुर: फेंकोनी एनीमिया के कारण बोन मैरो की कार्य क्षमता प्रभावित होने से करीब पांच साल तक प्लेटलेट्स पर निर्भर रही 22 वर्षीय युवती का सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल रहा। राजसमंद निवासी युवती को बीमारी के चलते करीब हर 10 दिन में प्लेटलेट्स चढ़ाने पड़ते थे। 17 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कर उसका प्रत्यारोपण किया गया। मरीज में प्रत्यारोपित स्टेम सेल काम करना शुरू कर चुके हैं और उसकी स्थिति स्थिर है। उसे गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दीजा रही है। क्लिनिकल हीमेटोलॉजी विभाग में फैंकोनी एनीमिया के लिए यह पहला HLA-मिसमैच्ड एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट है।

विशेषज्ञों की टीम ने किया इलाज

क्लिनिकल हीमेटोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विष्णु शर्मा के नेतृत्व में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. देवेश पराशर और टीम ने प्रत्यारोपण किया। इसमें नर्सिंग स्टाफ तथा ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, पैथोलॉजी और प्रयोगशाला सेवाओं से जुड़े विशेषज्ञों का सहयोग रहा। प्रत्यारोपण मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) योजना के तहत किया गया।

दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी, इलाज चुनौतीपूर्ण

फैकोनी एनीमिया एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें डीएनए की मरम्मत की प्रक्रिया प्रभावित होती है। इससे धीरे-धीरे बोन मैरो फेल्योर हो सकता है और शरीर में रक्त व प्लेटलेट्स का निर्माण बाधित हो जाता है। इस बीमारी में बोन मैरो ट्रांसप्लांट संभावित उपचारात्मक विकल्प है, लेकिन मरीजों में कीमोथेरेपी और रेडिएशन के गंभीर दुष्प्रभावों का खतरा अधिक रहता है।

HLA-मिसमैच्ड डोनर से हुआ प्रत्यारोपण

इस मामले में HLA-मिसमैच्ड डोनर से प्रत्यारोपण किया गया। ऐसे ट्रांसप्लांट में ग्राफ्ट-वर्सेस होस्ट डिजीज, संक्रमण और अन्य जटिलताओं का जोखिम रहता है। इसलिए कंडीशनिंग रेजिमेन से लेकर प्रत्यारोपण के बाद निगरानी तक विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery