Saturday, April, 18,2026

सीवर चेबर में उतरे दो सफाई कर्मियों की मौत

जयपुर: करधनी इलाके में शेखावत मार्ग पर शुक्रवार को सीवर चैंबर में सफाई के लिए उतरे दो सफाई कर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सीवर चैंबर्स की मैन्युअल सफाई (हाथ से सफाई) पर रोक लगा रखी है, लेकिन ठेकेदारों की मनमानी के कारण मौतें हो रही हैं। इसी लापरवाही के चलते करधनी इलाके में शेखावत मार्ग पर हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने बिना सुरक्षा उपकरणों के दोनों कर्मचारियों को सीवरेज चैंबर में उतार दिया था। अंदर जहरीली गैस के कारण कुछ ही देर में दोनों बेहोश हो गए। सूचना पर करधनी थाने की टीम के जवान बाबूलाल और गजानंद मौके पर पहुंचे। कांस्टेबल बाबूलाल ने मुंह पर कपड़ा बांधकर चैंबर में उतरकर दोनों को बाहर निकाला, जबकि गजानंद ने स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिए उन्हें बाहर निकलवाया। दोनों को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने  उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का शव लेने से इनकार

मृतकों की पहचान धूलकोट वाल्मीकि बस्ती नाहरगढ़ निवासी अजय सेठी (39) और सूत मिल फैक्ट्री के पास बनीपार्क निवासी रामबाबू (30) के रूप में हुई है। दोनों रिश्तेदार बताए गए है। हादसे के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और देर रात तक कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर नगर निगम अधिकारियों से वार्ता जारी थी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery