Saturday, October, 31,2026

योग और प्राणायाम से घटेगा तनावः बागडे

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान से मानसिक तनाव कम होता है तथा स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। आधुनिक जीवनशैली और भागदौड़ के कारण बढ़ता तनाव तंत्रिका तंत्र से जुड़े रोगों की प्रमुख चुनौतियों में शामिल है। ऐसे में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ तंत्रिका संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक होना चाहिए। राज्यपाल गुरुवार को जयपुर में इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी के 33वें वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कहा कि मानव मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र बेहद जटिल संरचनाएं हैं। इनसे जुड़े रोगों का प्रभाव केवल मरीज तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार और समुदाय पर पड़ता है।

उन्होंने बताया कि भारत में हर साल करीब 25 लाख लोग स्ट्रोक से पीड़ित होते हैं। अब यह बीमारी केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि खराब जीवनशैली के कारण युवाओं में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं। राज्यपाल ने पार्किंसंस और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का उल्लेख करते हुए चिकित्सकों से समय पर निदान, विशेषज्ञ उपचार, निरंतर अनुसंधान और मरीजों की संवेदनशील देखभाल पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में नवीनतम चिकित्सा तकनीकों का उपयोग महत्वपूर्ण है। पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के साथ योग और प्राणायाम को भी जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचे उपचार की सुविधा

राज्यपाल ने एसएमएस अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग सहित जोधपुर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर के मेडिकल कॉलेजों में दी जा रही न्यूरोलॉजी सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि जटिल रोगों के उपचार की सुविधाओं का विस्तार दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक होना चाहिए। वरिष्ठ चिकित्सकों को इस दिशा में प्रयास करने चाहिए, ताकि प्रदेश का कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रहे। इस अवसर पर राज्यपाल ने सम्मेलन की स्मारिका का विमोचन भी किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery