Tuesday, March, 31,2026

लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों की अहम भूमिका Bigg great

जयपुर: जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) जयपुर ग्रामीण का जिला पत्रकार सम्मेलन एवं कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह रविवार को जमवारामगढ़ स्थित अनंत रिजॉर्ट्स में आयोजित किया गया। समारोह में पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों, निष्पक्षता और पत्रकारों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता कई चुनौतियों के दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि जब पत्रकार जनता की समस्याओं को उजागर करते हैं, तो कई बार सरकार और प्रशासन असहज हो जाते हैं, लेकिन पत्रकारों की लेखनी को जनता की आवाज मानकर उसका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती पत्रकारों की निष्पक्षता और साहस पर निर्भर करती है।

पत्रकारों की मांगें सीएम तक पहुंचाएंगे

कार्यक्रम में जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा ने जार को मजबूत संगठन बताते हुए कहा कि यह हमेशा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रहता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। पूर्व विधायक गोपाल मीणा ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनकी जिम्मेदारी है कि वे निष्पक्षता के साथ खबरों को प्रस्तुत करें। पत्रकार लल्लू लाल शर्मा ने पत्रकारों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और संगठन के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

पत्रकार सुरक्षा कानून का हो गठन

इस मौके पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर कहा कि संगठन लंबे समय से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग कर रहा है, ताकि पत्रकारों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित हो सके और फर्जी पत्रकारों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने जर्नलिस्ट्स वर्किंग एक्ट समाप्त होने को पत्रकारों की आजीविका के लिए चुनौतीपूर्ण बताया और केंद्र सरकार से नेशनल जर्नलिस्ट्स रजिस्ट्रार एवं मीडिया काउंसिल गठन की मांग की। जार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी और प्रदेश महासचिव सुरेश पारीक ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

कार्यक्रम में सुरेश शर्मा को अध्यक्ष, बजरंग शर्मा को महासचिव, बनवारी शर्मा को कोषाध्यक्ष, मनोज गर्ग, गिरिराज शर्मा एवं राजेश मीणा को उपाध्यक्ष, प्रवीण मुद्दल को मीडिया प्रभारी तथा उमेश शर्मा एवं लक्ष्मीनारायण यादव को सचिव पद की शपथ दिलाई गई। समारोह में अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery