Tuesday, November, 17,2026

ओवर स्पीड बस ने मचाया कहर एक की मौत, 16 लोग घायल

जयपुर: जयपुर ग्रामीण के जोबनेर-रेनवाल हाईवे पर रविवार शाम तेज रफ्तार बस ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। सवारियों से भरी बस पहले सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ी, फिर अनियंत्रित होकर कार और एम्बुलेंस को चपेट में ले लिया। हादसे में बोलेरो सवार लापोड़िया (दृदु) निवासी विश्राम जाट (35) की मौत हो गई, जबकि करीब 16 लोग घायल हो गए। घायलों में बस के यात्री भी शामिल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो और कार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा भोजपुरा बस स्टैंड से करीब 300 मीटर आगे शाम 6:45 बजे हुआ। जोबनेर थानाप्रभारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि निजी बस तेज रफ्तार में जयपुर से दांतारामगढ़ जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित बस ने कार और एम्बुलेंस को भी टक्कर मार दी। तीनों वाहनों से टकराने के बाद बस क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर ही बंद हो गई।

बोलेरो में तीन जने, कार में मां-बेटा थे सवार

हादसे के समय बोलेरो में मृतक विश्राम जाट के साथ भीवाराम गुर्जर और राजू जाट भी मौजूद थे। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं कार में जयपुर निवासी सुमन अपने सात वर्षीय बेटे रतिक के साथ सवार थी। दोनों भी हादसे में घायल हो गए।

कैंसर पीड़ित सहित परिवार के चार सदस्य थे एम्बुलेंस में, खाटू दर्शन कर लौट रहे थे

एम्बुलेंस में महाराष्ट्र के बनवासा निवासी कैसर पीड़ित बालाजी, उनकी पत्नी सविता, बेटा शंकर और बहू प्रियंका सवार थे। परिवार खाटूश्यामजी के दर्शन करने आया था और वापस महाराष्ट्र लौट रहा था। हादसे में परिवार के सभी सदस्यों को चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वाहनों में फंसे, कड़ी मशक्कत से निकाला

सूचना पर पहुंची जोबनेर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। क्षतिग्रस्त बोलेरो और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को जोबनेर और रेनवाल अस्पताल ले जाया गया। इनमें छह की कालवाड़ रोड स्थित चिरायू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक गंभीर घायल को SMS अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery