Monday, November, 23,2026

तेरह साल बाद फिर 325 निर्माणों पर लगाए लाल निशान

जयपुर: सड़क चौड़ीकरण से शहर को राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन इसी योजना ने सैकड़ों परिवारों की नींद उड़ा दी है। 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक रेलवे लाइन के समानांतर करीब 7 किलोमीटर सड़क चौड़ी करने के लिए जेडीए ने 325 निर्माणों पर लाल निशान लगाए हैं।

प्रभावित लोगों का सवाल है कि जब 13 साल पहले जेडीए ने इसी सड़क के लिए तोड़फोड़ की थी और लोगों ने उसी सीमांकन को अंतिम मानकर पीछे मकान-दुकान बनाए, तो अब उन्हें दोबारा अतिक्रमणकारी कैसे बताया जा रहा है। करीब 250 से 300 परिवारों को फिर से बेघर और बेरोजगार होने का डर सता रहा है।

2013 के रिकॉर्ड और नए निशान में विरोधाभास

व्यापार मंडल के अनुसार, जेडीए जोन-5 के 2013 के यूओ नोट में रेलवे पटरी की मध्य रेखा से 45 फीट जगह छोड़कर आगे 60 फीट सड़क का अंतरिम सीमांकन करने के निर्देश थे। मुख्य नियंत्रक (प्रवर्तन) के 21 फरवरी 2014 के पत्र में भी तकनीकी शाखा की ओर से इसी आधार पर निशान लगाने का उल्लेख है। 6 से 20 फरवरी 2013 के बीच 154 दुकानों सहित कई निर्माणों के हिस्से हटाए गए थे। अब लोग पुराने रिकॉर्ड और वर्तमान सीमांकन का मिलान चाहते हैं।

सांसद को ज्ञापन... पहले संयुक्त पैमाइश की मांग

महेश नगर-गोपालपुरा लिंक रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सेकड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सांसद मंजू शर्मा को ज्ञापन देकर समस्या बताई। मंडल का दावा है कि अपने खर्च पर करवाए गए डीजीपीएस सर्वे में महेश नगर फाटक से गोपालपुरा बाईपास के बीच 60 फीट सड़क की सीमा में कोई मकान-दुकान नहीं आ रही। मांग की गई कि जेडीए अपने नक्शे और सर्वे रिपोर्ट के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मौजूदगी में रेलवे और राजस्व विभाग को शामिल कर संयुक्त पैमाइश करवाए।

सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी, कार्रवाई की तैयारी

जेडीए की योजना में 22 गोदाम से महेश नगर फाटक तक 40 फीट, महेश नगर फाटक से गोपालपुरा बाईपास तक 60 फीट और वहां से बी-2 बाईपास तक 80 फीट सड़क प्रस्तावित है। बिरला हॉस्पिटल के सामने से सीमांकन शुरू किया गया है। चिह्नित निर्माणों को 15 दिन का नोटिस देकर अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की तैयारी है।

रेलवे की दीवार भी नापो, सिर्फ घरों पर कार्रवाई क्यों ?

प्रभावितों का कहना है कि रेलवे की चारदीवारी की स्थिति पर 4 दिसंबर 2012 की जेडीए रेलवे बैठक में भी चर्चा हुई थी और संयुक्त सर्वे का निर्णय लिया गया था। उनका सवाल है कि यदि रेलवे की दीवार भी निर्धारित सड़क सीमा में आती है तो उसकी पैमाइश और समाधान क्यों नहीं हो रहा। वे चाहते हैं कि तीनों विभाग पुराने नक्शे, रिकॉर्ड और मौके की स्थिति मिलाकर स्पष्ट करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery