Tuesday, September, 08,2026

बैठक में गैरहाजिर अफसरों पर जेडीसी का एक्शन

जयपुर: जेडीए में शनिवार को बैठक में अधिकारियों की गैरहाजिरी का मामला अब कार्रवाई तक पहुंच गया है। जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए अतिरिक्त आयुक्त भागचंद बधाल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। जेडीए सचिव की ओर से बधाल को नोटिस जारी किया जाएगा।

दरअसल, जेडीसी सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में 5 सितंबर को बैठक प्रस्तावित थी। बैठक का नोटिस जारी करने की जिम्मेदारी अतिरिक्त आयुक्त भागचंद बधाल की थी, लेकिन बैठक का नोटिस जारी ही नहीं किया गया। दूसरी ओर, तय समय पर जेडीसी सिद्धार्थ महाजन बैठक लेने के लिए पहुंच गए। बैठक स्थल पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो महाजन ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

अधिकारी JDA में ही थे, लेकिन बैठक में नहीं पहुंचे

इस पूरे घटनाक्रम का रोचक पहलू यह रहा कि बैठक के निर्धारित समय पर जेडीए के कई जोन उपायुक्त और वरिष्ठ अधिकारी जेडीए परिसर में ही मौजूद थे। अधिकारी अपने-अपने चैम्बरों में बैठकर आगामी बैठकों की तैयारियों में जुटे हुए थे। उन्हें बैठक की कोई सूचना या नोटिस नहीं मिला था, जिसके चलते वे बैठक स्थल पर नहीं पहुंचे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery