Monday, August, 03,2026

चातुर्मास महोत्सव में गूंजे महावीर के संदेश 70 लाख से अधिक की लगी कलश बोलियां

जयपुर: श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कमला नेहरू नगर में रविवार को सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से 21वें पावन वर्षायोग (चातुर्मास) महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ किया गया। महोत्सव की शुरुआत चातुर्मास कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों और भक्ति गीतों के साथ निकली यह यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में डॉ. जगदीश चंद्र मुख्य अतिथि तथा गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जैन समाज के पदाधिकारियों ने साफा एवं दुपट्टा पहनाकर अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. जगदीश चंद्र एवं जवाहर सिंह बेडम ने मिस राजस्थान 2026 की सेकंड रनर-अप सुहानी जैन को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। महोत्सव में आर्यिका 105 विष्णु प्रभा माताजी के सानिध्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण कलश बोलियां रहीं, जिनमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान मंदिर के लिए 70 लाख रुपए से अधिक की राशि का समर्पण किया गया। श्रद्धालुओं की इस सहभागिता ने जैन परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के प्रति समाज की सामूहिक आस्था और प्रतिबद्धता को दर्शाया।

समारोह के अंत में अध्यक्ष प्रवीण जैन ने सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं, स्वयंसेवकों एवं गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद गणेश जाट, नेमी चंद, संयोजक अंशु राजा जैन, सह-संयोजक विजय कला, सचिव अशोक गंगवाल, सुहानी जैन, नेहा कासलीवाल, डिंपल जैन सहित जैन समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि चार माह तक चलने वाले चातुर्मास के दौरान धार्मिक प्रवचन, ध्यान साधना, जैन धार्मिक अनुष्ठान तथा विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery