Tuesday, September, 01,2026

नीट पीजी के बाद AIIMS CRE-5 भी अटकी, परीक्षा रद्द

जयपुर: जयपुर के सीतापुरा स्थित ¡ON Digital Zone परीक्षा केंद्र पर लगातार दूसरे दिन परीक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई। रविवार को नीट पीजी परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने और तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। इसके 24 घंटे के भीतर सोमवार को इसी सेंटर पर AIIMS CRE-5 री-एग्जाम के दौरान भी सर्वर और बिजली संबंधी दिक्कत सामने आ गई। परीक्षा 30 मिनट की देरी से शुरू हुई। अभ्यर्थियों ने केंद्र के बाहर हंगामा करते हुए व्यवस्था पर नाराजगी जताई। लगातार दो दिन परीक्षाओं में सामने आई तकनीकी खामियों को लेकर अब विपक्ष ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को AIIMS की ओर से कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (CRE-5) के तहत ग्रुप-B और ग्रुप-C के नॉन-एकेडमिक पदों पर भर्ती के लिए री-एग्जाम आयोजित किया गया था। जयपुर के सीतापुरा स्थित iON Digital Zone में भी अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होनी थी। परीक्षा शुरू होने के समय सर्वर में तकनीकी परेशानी सामने आई। इसके अलावा एक-दो बार बिजली भी गुल हुई।

AIIMS दुबारा कराएगा परीक्षा

सांगानेर सदर SHO कमलेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान सेंटर पर एक-दो बार बिजली गुल हुई और तकनीकी समस्याएं भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, AIIMS ने फिलहाल इस परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। बता दें कि रविवार को इसी सेंटर पर नीट पीजी परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान कई बार बिजली गुल होने से सिस्टम ठप हो गए थे। इसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था। परीक्षा को अब 5 सितंबर को दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया गया है। अब दूसरे दिन AIIMS CRE-5 री-एग्जाम में तकनीकी दिक्कत सामने आने के बाद परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery