Tuesday, November, 17,2026

शादियों में फिर लौटा तोले का हिसाब... सर्राफा बाजार में रौनक

जयपुर: शहनाइयां बजने से पहले ही जयपुर के सर्राफा बाजार में रौनक लौटने लगी है। दीपावली के बाद अब शादी-ब्याह की खरीदारी ने बाजार को नई उम्मीद दी है। खास बात यह है कि सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट के साथ ग्राहकों का खरीदारी का तरीका भी बदलने लगा है। महंगे भावों के दौरान जो परिवार बाजार में जाकर रुपए का बजट बताते थे, वे अब कितने तोले का हार, कितने वजन की चेन और कितने ग्राम के कंगन चाहिए, यह पूछ रहे हैं। यानी शादी-भात की जरूरतों ने फिर से तोले का हिसाब लौटा दिया है। एक साल बाद 14 नवंबर 2026 तक के भावों के मुताबिक, सोना अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से करीब 44 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम यानी 23.9% टूटकर 1.40 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं चांदी करीब 4 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर से 2.17 लाख रुपए टूटकर 1.83 लाख रुपए पर पहुंच गई। यानी इसमें करीब 54.25% प्रतिशत की गिरावट आई है। कीमतें घटने से शादी वाले परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

शादियों से करोड़ों के कारोबार की उम्मीद

21 नवंबर से 16 दिसंबर तक 12 शुभ सावों में राजस्थान में 4 से 5 लाख शादियों का अनुमान है। इन पर करोड़ों रुपए खर्च होने की संभावना है। ज्वेलरी कारोबार को भी इससे बड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है। धनतेरस पर प्रदेश में सोने-चांदी के सिक्कों, बिस्किट और बुलियन सहित सोने, हरि और अन्य आभूषणों का 4 हजार करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। अब 21 नवंबर देवउठनी एकादशी तक ज्वेलरी में 3 हजार करोड़ रुपए की अतिरिक्त बिक्री का अनुमान है। विवाह सीजन के 12 सावों में ज्वेलरी कारोबार तीन गुणा अधिक तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

22 कैरेट की ज्वेलरी की फिर बढ़ी मांग

सोना 1.84 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा था तो आम परिवारों ने भारी गहनों की खरीद कम कर दी थी। ग्राहक वजन के बजाय बजट बताकर हल्के गहने पसंद कर रहे थे। 14 और 18 कैरेट की लाइटवेट ज्वेलरी, चांदी के आभूषण और फैशन ज्वेलरी की मांग बढ़ी थी। कई परिवारों ने भारी गहनों की खरीद टाल दी थी। अब भाव घटने से शादी की खरीदारी में फिर वजन बढ़ाने का रुझान दिखाई देने लगा है और फिर से 22 कैरेट की ज्वेलरी डिमांड में है।

निवेश में डर, शादी के लिए खरीदारी

ज्वेलर प्रमोद झालानी के मुताबिक, सोने-चांदी के भाव घटने से शादी वाले परिवारों ने खरीदारी बढ़ाई है। अब ग्राहक बजट के बजाय वजन के हिसाब से गहने खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। दिवाली के दौरान भी यह बदलाव नजर आया था। हालांकि निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने में ग्राहक अभी सतर्क हैं। कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण लोग फिलहाल शादी, भात और पारिवारिक जरूरतों के लिए ही खरीदारी कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery