Monday, November, 23,2026

575 कचरा डिपो साफ करने का दावा 24 घंटे भी नहीं टिक पाया

जयपुर: जयपुर को कचरा मुक्त बनाने के दावे और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर नजर आ रहा है। दो दिन पहले नगर निगम ने एक ही दिन में 575 ओपन कचरा डिपो साफ करने और करीब 400 टन कचरा उठाने का दावा किया था। इसके लिए सभी संसाधन झोंक दिए गए, अधिकारी सुबह 7 बजे से मैदान में उतरे और सफाई कर्मचारी दिनभर जुटे रहे। लेकिन इस अभियान का असर 24 घंटे भी नहीं टिक पाया। कई इलाकों में फिर कचरे के ढेर नजर आने लगे और सड़क किनारे दोबारा खुले कचरा डिपो बन गए। सवाल यह है कि जब एक दिन में 575 डिपो साफ हो सकते हैं तो रोजाना निगरानी से इन्हें दोबारा बनने से क्यों नहीं रोका जा रहा?

नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा के निर्देश पर शुक्रवार को सभी जोन उपायुक्तों ने फील्ड में रहकर सफाई करवाई। करीब 400 टन कचरे का निस्तारण किया गया। महापौर सुनील कोठारी भी हाल ही में दिन और रात के समय सफाई व्यवस्था का जायजा लेने और अभियान में जुटे रहे। लेकिन फिर उसी जगह फिर ढेर लग जाते हैं।

कंपनी के संसाधनों पर भी सवाल

शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी के पास पर्याप्त कचरा उठाने के साधन नहीं होने की बात सामने आई है। इसके चलते कई स्थानों पर कचरा पूरी तरह नहीं उठ पा रहा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब तक कचरा संग्रहण व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी, तब तक विशेष सफाई अभियान कितने दिन असर दिखा पाएंगे?

ये कदम जरूरी

  • डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए पर्याप्त हूपर और वाहन उपलब्ध हो।
  • कचरा उठाने वाली कंपनी की रोजाना जवाबदेही तय हो।
  • कचरा डिपो बनने वाले स्थानों पर सीसीटीवी और निगरानी हो।
  • खुले में कचरा डालने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।
  • सुबह-शाम नियमित सफाई और कचरा उठाव सुनिश्चित हो।
  • जोन उपायुक्तों की जवाबदेही तय कर नियमित निरीक्षण कराया जाए।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery