Friday, October, 23,2026

रावण दहन पर बारिश का साया, जलने से पहले गल न जाएं पुतले

जयपुर: विजयादशमी पर मंगलवार को जयपुर में रावण और कुंभकार्ण के पुतलों का दहन होगा, लेकिन इस बार उत्सव पर बारिश का माया मंडरा यहा है। मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर को जयपुर समेत उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में आयोजकों को चिंता है कि कहीं बारिश दहन से पहले ही पुतलों को नुकसान न पहुंचा दे।

पिछले साल भी बारिश के कारण रावण का पुतला भीग गया था। अब मौसम को चुनौती के बीच दशहरा आयोजनों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विजयादशमी पर आदर्श नगर के दशहरा मैदान में श्री राम मंदिर प्रन्यास एवं श्री सनातन धर्म सभा की ओर से दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यहां शाम 7:30 बजे 105 फीट कचे रावण और 90 फीट ऊंचे कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा।

इससे फाले भव्य आतिशबानी की जाएगी। भगवान श्रीराम के अग्निबाण चलाते ही रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा। आतिशबाजी में चमचमाती अशर्फियों की बरसात, सुनहरे अनार, धूमकेतु जैसी रोशनी, हवाई मछलियां और अक्टिोपस जैसी आकृतियां आसमान में रंगीन छटा बिखेरेगी। लाल, हरी, नीली और पीली रोशनी के बीच खिलते फूलों और सितारों का नजारा दर्शकों को आकर्षित करेगा। शहर में सबसे बड़ा 121 फीट ऊंचा रावण विद्याधर नगर में जलाया जाएगा। चित्रकूट स्टेडियम में मुरमन संस्थान की ओर से 100 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। रामलीला मैदान
में 51 फीट और मालवीय नगर सेक्टर-9 स्थित दशहरा मैदान में 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। शहर में अन्य स्थानों पर भी दशहरा उत्सव होंगे।

दशहरे पर बदलेगी यातायात व्यवस्था

दशहरा पर्व पर शहर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। 20 अक्टूबर की आदर्श नगर, रामलीला मैदान, विद्याधर नगर स्टेडियम और शास्त्री नगर सहित प्रमुख दहन स्थाली के आसपास जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

दिल्ली-आगरा रोड की बसों के रास्ते भी बदले

दशहरा आयोजनों के चलते दिल्ली रोड और आगरा रोड से आने-जाने वाली रोडवेज बसों के मार्ग भी बदले गए है। दिल्ली रोड की बसे चंदबाजी, एक्सप्रेस हाईवे और सीकर रोड़ होकर चलेंगी। आगरा रोड की बसों को जवाहर नगर बाईपास और अन्य निर्धारित मागों से निकाला जाएगा। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे दहन स्थलों के आसपास जाने से पहले यातायात व्यवस्था का ध्यान रथी और जाम से बचने के लिए समानांतर मागों का उपयोग करें। जरूरी सेवाओं के वाहनों का आवागमन जाती रहेगा।

आदर्श नगर

त्रिमूर्ति सर्किल से गोविंद मार्ग जाने बाले वाहनों को जवाहरलाल नेहरू मार्ग और एमडी रोह की ओर भेजा जा सकेगा। गुरुद्वारा भीड़ से गोविंद मार्ग जाने वाले वाहनों को घाटगेट की और डायवर्ट किया जाएगा।

विद्याधर नगर और शास्त्री नगर

स्टेडियम और दहन स्थलों के आसपास के चौराहों से यातायात को समानांतर मार्गों पर चलाया जाएगा। भीड़ के अनुसार भागों में बदलाव किया जा सकता है।

रामलीला मैदान

त्रिलिया टी-पॉइंट, यादगार तिराहा, रामनिवास बाग और सांगानेरी गेट से आने वाले यातायात को आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक रारती पर भेजा जाएगा। एमडी रोड पर वन वे व्यवस्था भी लागू की जा सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery