Friday, October, 23,2026

आतिशबाजी की चमक, जय श्रीराम के जयकारे और रावण दहन का रोमांच

जयपुर: अहंकार की ऊंचाई चाहे कितनी भी हो, अंत में जीत सत्य की ही होती है। इसी संदेश के साथ मंगलवार को गुलाबी नगरी में विजयादशमी धूमधाम से मनाई गई। विद्याधर नगर स्टेडियम में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी की मौजूदगी में 121 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। आग की लपटें उठते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

आतिशबाजी और दशहरा मेले ने उत्सव का रोमांच बढ़ाया। मानसरोवर, आदर्श नगर, रजनी विहार, मालवीय नगर, प्रताप नगर और गांधीपथ पश्चिम स्थित वैशाली उत्सव सोसायटी सहित गली-मोहल्लों में भी रावण दहन हुआ। विद्याधर नगर स्टेडियम में VDN फाउंडेशन की ओर से दशहरा मेले का आयोजन हुआ। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी की मौजूदगी ने 121 फीट ऊंचे रावण का दहन किया। भव्य आतिशबाजी के बीच लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। मेले में बच्चों के लिए झूले और गेम्स जोन भी बनाए गए। रावण दहन देखने के लिए शहरभर से लोग पहुंचे।

रावण वध के बाद भगवान श्रीराम का राजतिलक

रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के अंतिम दिन मंगलवार को विजयादशमी पर रावण वध के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और राजतिलक प्रसंग का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या लौटने का हदृश्य साकार हुआ। श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयघोष किए। इसके बाद त्रिवेणी धाम शाहपुरा के पीठाधीश्वर स्वामी रामरिछपाल दास महाराज, सरस निकुंज पीठाधीश्वर अलबेली माथुरी शरण महाराज, युवाचार्य प्रवीण बड़े भैया समेत संत महंतो ने भगवान श्रीराम का राजतिलक किया। इस प्रसग के मंचन के साथ रामलीलाओं का समापन हुआ।

मानसरोवर में 70 फीट के दशानन का अंत

मानसरोवर के अरावली मार्ग स्थित मेला ग्राउंड में सन्द्भावना परिवार फाउंडेशन की ओर से सद्भावना दशहरा महोत्सव हुआ। यहां 70 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में भजमन बीट्स बैंड ने पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत के साथ प्रस्तुत कर प्रेग, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।

गुप्त वृंदावन धामः रामलीला में दिखा अरण्य कांड

गुप्त वृंदावन धाम में दो घंटे अरण्य कांड का मंचन हुआ। शूर्पणखा प्रसंग, खर-दूषण और त्रिशिरा वध, स्वर्ण मूग प्रसंग, सीता हरण और जटायु रावण युद्ध दिखाया गया। श्रीराम के बाण चलाते ही जयकारे गूंजे। श्रद्धालुओं ने पालकी उत्सव, हरिनाम संकीर्तन और रावण दहन में भाग लिया तथा कृष्ण-बलराम का आशीर्वाद लिया।

रजनी विहार में 51 फीट का रावण

रजनी विहार विकास समिति ने 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मालवीय नगर, प्रताप नगर और गांधीपथ पश्चिम स्थित वैशाली उत्सव सोसायटी सहित अन्य कॉलोनियों में भी रावण दहन हुआ। वहीं विजयादशमी के अवसर पर शहरभर में नवरात्र से चल रहे रामलीला मंचनों का समापन हो गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery